Search

 
 
 

जमशेदपुर : फल व्यवसायी हत्याकांड का खुलासा, शूटर समेत दो गिरफ्तार

फल कारोबारी कन्हैया यादव हत्याकांड में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है.  गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुमित सिंह और गुरुप्रीत सिंह के रूप में हुई है.
 

Jamsedpur :  फल कारोबारी कन्हैया यादव हत्याकांड में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है.  गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुमित सिंह और गुरुप्रीत सिंह के रूप में हुई है.

 


पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल भी बरामद कर ली है. वहीं मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे घटनाक्रम का विस्तृत खुलासा किया जाएगा.

 


गौरतलब है कि शहर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में 11 फरवरी की सुबह अपराधियों ने फल व्यवसायी को गोली मार दी थी. घायल अवस्था में कन्हैया यादव को टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई थी. 

 

बाइक सवार अपराधियों ने थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर इस वारदात को अंजाम दिया था. इस घटना के बाद नाराज स्थानीय लोगों ने गोलमुरी थाना पहुंचकर जमकर हंगामा किया. देर रात तक धरने पर बैठे लोग अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही