Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : शहर में गैंगवार की दस्तक, अमरनाथ गिरोह के सदस्य प्रदीप की गोली मारकर हत्या, क्या है पूरा मामला पढ़े…..

Jamshedpur (Rohit Kumar) : शहर में एक बार फिर संगठित अपराधियों ने पैर पसारना शुरू कर दिए हैं. नतीजतन अपराधियों में फिर गैंगवार शुरू हो गया. सोमवार को सीतारामडेरा थाना अंतर्गत स्वर्णरेखा बर्निंग घाट के पास आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहे अमरनाथ सिंह गिरोह के सदस्य प्रदीप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. प्रदीप मानगो के गुरुद्वारा रोड का रहने वाला था. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल टीएमएच पहुंचाया जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. प्रदीप पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसमें से उसे कुल छह गोलियां लगी. इधर, सुचना पाकर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और लोगों से पूछताछ की. पुलिस ने मौके से सात खोखा बरामद किया है. इसे भी पढ़ें : जेल">https://lagatar.in/pooja-singhal-came-out-of-jail-surrendered-on-february-4/">जेल

से बाहर निकली पूजा सिंघल, 4 फरवरी को किया था सरेंडर

तीन बाइक से आए अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

  घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना को अंजाम देने के लिए तीन बाइक पर सवार होकर अपराधी आए थे. बाइक सवार एक युवक दुकान में पहुंचा और दो सौ रुपये का नोट निकालते हुए बिस्किट की मांग की. इसी दौरान प्रदीप वहां पेट्रोल लेने पहुंचा था. प्रदीप को देख बाइक पर सवार एक अपराधी ने उसपर फायरिंग की जो प्रदीप को ना लगकर दीवार में जा लगी. प्रदीप जान बचाकर घर में घुसा जिसके बाद अपराधी भी उसके पीछे भागे और उसपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी और फरार हो गए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-inauguration-of-science-awareness-fair-at-upgraded-high-school-laxmi-nagar/">जमशेदपुर

: उत्क्रमित उच्च विद्यालय लक्ष्मी नगर में विज्ञान जागरूकता मेला का शुभारंभ
[caption id="attachment_553861" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/jamshedpur-hatya-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> फायरिंग के बाद घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़[/caption]  

हत्या में गणेश सिंह गिरोह के मुन्ना सिंह का नाम आया सामने

मृतक के साथियों ने बताया कि प्रदीप की हत्या में राहुल सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, अभिषेक सिंह और मुन्ना सिंह शामिल थे. प्रदीप गैंगस्टर अमरनाथ के लिए काम करता था जबकि मुन्ना गणेश सिंह के लिए काम करता है. दोनों के बीच की दुश्मनी काफी पुरानी है. पूर्व में भी प्रदीप ने मुन्ना पर फायरिंग की थी, जिसमें पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुन्ना सिंह के जेल में रहने के दौरान प्रदीप ने मुन्ना की मां का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था.

मौका मिलते ही किया हमला

जेल से छूटने के बाद मुन्ना सिंह प्रदीप की तलाश में था. बीते कुछ दिनों से दोनों के बीच अनबन भी चल रही थी. बीती रात प्रदीप अन्य साथियों के साथ बिष्टुपुर कांट्रैक्टर एरिया स्थित नितेश तिवारी के घर पर बैठकर पार्टी कर रहा था इसी बीच उसने मुन्ना की मां को फोन कर अपशब्द कहा था. रात में ही मानगो पुलिस ने नितेश को हिरासत में भी लिया था पर सुबह पुलिस ने उसे छोड़ दिया. मुन्ना इस बात से आग बबुला था और उसने प्रदीप की हत्या का प्लान बना डाला. आज उसे मौका मिलते ही उसने प्रदीप पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही