Search

 
 
 

जमशेदपुर : लूट से लेकर मानव तस्करी तक की घटना को अंजाम दे रहे रिश्तेदार गैंग

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : पुलिस को चकमा देने के लिए अपराधी नित्य नए-नए तरीके अपनाते रहे हैं. कभी गिरोहों के बीच गैंगवार के लिए चर्चित रहे लौहनगरी जमशेदपुर में अब रिश्तेदार गिरोह व गैंग पुलिस के लिए सिरदर्द बन रहे हैं. हाल के दिनों में जमशेदपुर में अपराधियों ने अपराध के ट्रेंड में बदलाव किया है. यहां अपराध के बदलते ट्रेंड ने पुलिस को परेशान कर रखा है. अब रिश्तेदार गैंग लगातार नए-नए अपराधों को अंजाम दे रहे हैं. इसका उद्भेदन करने में पुलिस को परेशानी का सामना करना पड़ता है. रिश्तेदार गैंग गिरोह में पिता-पुत्र, भाई-भाई, पति-पत्नी, मां-बेटा मिलकर चोरी, नशे का कारोबार, मानव तस्करी और ठगी जैसी घटना को अंजाम दे रहे हैं. हाल के कुछ दिनों में पुलिस ने ऐसे चार रिश्तेदार गिरोह का भंडाफोड़ किया है और आधा दर्जन से अधिक गिरफ्तारी भी की है. इन गिरोहों के रोज बदलते तरीकों ने पुलिस की परेशानी और बढ़ा दी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-baridih-committee-bans-use-of-perfume-in-guru-darbar/">जमशेदपुर

: बारीडीह कमेटी ने गुरु दरबार में परफ्यूम के इस्तेमाल पर लगायी रोक

केस -1 चोरी में मां-बेटा की संलिप्तता का खुलासा

कदमा पुलिस ने ऐसे चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया था, जिसमें मां-बेटा शामिल थे. बेटा घर में जाकर कीमती सामान की चोरी करता था और मां उसे खपाती (बेचती) थी. इस सिलसिले में पुलिस ने सूरज कुमार और उसकी मां मंजू देवी को गिरफ्तार किया था. मई 2019 में उलियान के ईसीसी फ्लैट और रामजन्मनगर रोड में इसी गैंग ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने गैंग के पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया था. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahul-said-pm-modi-is-interested-in-israel-hamas-conflict-not-worried-about-manipur-violence/">राहुल

ने कहा, पीएम मोदी को इजरायल-हमास संघर्ष में दिलचस्पी, मणिपुर हिंसा की चिंता नहीं…

केस-2 फर्जीवाड़े में बाप-बेटे हुए थे गिरफ्तार

करोड़ों रुपये के जीएसटी घोटाले में जमशेदपुर पुलिस ने पटना में छापेमारी कर प्रदीप कुमार और उनके बेटे अभिजीत को गिरफ्तार किया था. इनके खिलाफ साल 2018 में टेल्को थाना में 9 करोड़ और बिष्टुपुर थाना में 37 करोड़ जीएसटी फर्जीवाड़ा का केस हुआ था. जीएसटी का फर्जी रजिस्ट्रेशन करवा कर दोनों ने कागजात तैयार किए थे. इन फर्जी कागजात का इस्तेमाल कर दोनों ने विभाग को करोड़ों रुपये की चपत लगाई थी. इसका खुलासा तब हुआ जब विभाग ने ऑडिट करना शुरू किया. अंत में जाकर दोनों की गिरफ्तारी हुई थी. इसे भी पढ़ें : मानकी-मुंडा">https://lagatar.in/manki-munda-adhikar-padyatra-welcomed-by-jip-member-in-kasida-along-with-two-news-from-ghatshila/">मानकी-मुंडा

अधिकार पदयात्रा का कासीदा में जिप सदस्य ने किया स्वागत समेत घाटशिला की दो खबरें

केस-3 नशीला पदार्थ बेचने और मानव तस्करी में शामिल थे पति-पत्नी 

ब्राउन शुगर के धंधे में सीतरामडेरा पुलिस ने एक दंपती को गिरफ्तार किया था. इनके पास से 30 पुड़िया ब्राउन शुगर भी बरामद हुआ था. ह्यूम पाइप निवासी बादशाह और उसकी पत्नी रूबी दोनों मिलकर नशे का कारोबार करते थे. पुलिस ग्राहक बनकर दोनों के पास गई थी और नाटकीय अंदाज में गिरफ्तारी की थी. इसके अलावा परसुडीह पुलिस ने मानव तस्करी के मामले में तुलसी और उसके पति टाइगर को गिरफ्तार किया था. इन दोनों पर दो नाबालिगों को राजस्थान में बेचने का आरोप था. पुलिस ने दोनों को राजस्थान से गिरफ्तार किया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही