Search

 
 
 

जमशेदपुर : पूर्व जज पर फायरिंग करने के मामले में गैंगस्टर अखिलेश सिंह बरी

 
Jamshedpur (Rohit kumar) : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में पूर्व जज आरपी रवि पर फायरिंग करने के मामले में सोमवार को फैसला आया है. कोर्ट ने अखिलेश सिंह को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है. हालांकि मामले में आरोपी मनोरंजन सिंह लल्लू, बंटी जायसवाल और रितेश राय के खिलाफ अदालत में मामला अलग से चल रहा है. बता दें कि साकची थाना क्षेत्र में 20 मार्च 2008 को जेल चौक के निकट बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने आरपी रवि को गोली मारी थी. इससे जख्मी पूर्व जज का इलाज टीएमएच में हुआ था. इसे भी पढ़ें : कलकत्ता">https://lagatar.in/calcutta-high-court-canceled-24-thousand-jobs-in-teacher-recruitment-scam-case-mamata-government-on-backfoot/">कलकत्ता

हाईकोर्ट ने शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में 24 हजार नौकरियां रद्द कर दी, ममता सरकार बैकफुट पर…
इस संबंध में पत्नी बीरा प्रसाद के बयान पर केस दर्ज कर पुलिस ने अखिलेश समेत अन्य को आरोपी बनाया था. बीरा प्रसाद ने पुलिस को बताया कि आरपी रवि फल लेकर घर लौट रहे थे. आबकारी विभाग के पास पहुंचकर सड़क पार कर रहे थे, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उनपर फायरिंग शुरू कर दी थी. इस घटना में आरपी रवि घायल हो गए थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही