Search

 
 
 

जमशेदपुर : बिरसानगर में गैस सिलेंडर फटा, 20 लाख का नुकसान

 
  • घर के लोग बाल-बाल बचे
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित एक वाशिंग सेंटर के पास संदीप कुमार के घर पर शनिवार दोपहर अचानक एक गैस सिलेंडर में आग लग गई. आग धीरे-धीरे भयावह होती गई. जब तक संदीप कुछ समझ पाते तब तक गैस सिलेंडर धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया. संदीप ने इसकी सूचना पुलिस और झारखंड अग्निशमन विभाग को दी. इधर, सूचना पाकर एक दमकल मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गया. आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, पर तब तक घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-sdo-animesh-ranjan-inspected-assembly-booths/">चाईबासा

: एसडीओ अनिमेष रंजन ने विधानसभा बूथों का किया निरीक्षण

15 से 20 लाख का हुआ नुकसान 

संदीप ने बताया कि सुबह 11 बजे उसके घर सिलेंडर डिलीवर हुआ. उन्होंने नया सिलेंडर लगाकर चालू ही किया था कि सिलेंडर में लीकेज की वजह से आग लग गई. उन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास किया पर आग धीरे-धीरे बढ़ती गई. सिलेंडर को कमरे में बंद कर अग्निशमन विभाग को सूचित किया. इसी बीच जोर के धमाके के साथ सिलेंडर फट गया. संदीप ने बताया कि आग से उनके घर में लगा एसी,टीवी समेत सारे सामान जल गए साथ ही घर पर 20 हजार रुपये नकद थे वह भी जल गया. इसके अलावा सिलेंडर ब्लास्ट होने से दीवारों पर दरारें पड़ गई है. इसे भी पढ़ें : मेन">https://lagatar.in/main-road-firing-incident-chhotu-was-the-most-wanted-criminal-of-garhwa-and-palamu-30-cases-were-registered-those-who-shot-were-also-identified/">मेन

रोड गोली कांड : गढ़वा और पलामू का मोस्ट वांटेड अपराधी था छोटू, 30 मामले थे दर्ज, गोली मारने वालों की भी हुई पहचान

चोरी होती है गैस 

संदीप ने बताया कि जिस कंपनी की सिलेंडर उनके घर आती है उससे गैस कटिंग होता है. कई बार वजन से कम गैस मिलता है. शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती. गैस कटिंग के कारण सिलेंडर के नोजल में लगी सील भी खराब हो जाती है. इसी वजह से गैस लीक हुआ और आग लग गई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही