Search

 
 
 

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज के भूगोल विभाग ने किया वेबिनार का आयोजन

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : करीम सिटी कॉलेज के भूगोल विभाग ने मौसम विज्ञान विभाग (इंडियन मेटियोरोलॉजिकल डिपार्टमेंट) जिसकी स्थापना 15 जनवरी 1875 को हुई थी. उसके 150 साल पूरे होने के अवसर पर सोमवार को एक वेबीनार का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पश्चिम बंगाल जलपाईगुड़ी के उत्तर बंगाल सेंट जेवियर कॉलेज के भूगोल विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉक्टर सुब्रत रॉय मौजूद थे. उन्होंने मौसम के पूर्वानुमान की तकनीकों, विधियों और सरकारी नीतियों के बारे में जानकारियां दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-injured-in-knife-attack-after-dispute-in-burmamines/">जमशेदपुर

: बर्मामाइंस में विवाद के बाद चाकूबाजी में दो घायल

मौसम पूर्वानुमान के महत्व पर डाला प्रकाश

इस वेबीनार को भूगोल विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर आले अली ने संचालित किया. उन्होंने प्राचीन काल में किस तरह से पूर्वानुमान किया जाता था और आज इसकी क्या आवश्यकता है उसकी जानकारियां दीं. करीम सिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर मोहम्मद रियाज ने स्वागत भाषण दिया तथा मौसम के पूर्वानुमान का आज के दौर में क्या महत्व है उस पर प्रकाश डाला. भूगोल विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉक्टर पसारुल इस्लाम ने इस अवसर पर प्रश्न- उत्तर सत्र का भी आयोजन किया. धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर फरजाना अंजुम ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही