Search

 
 
 

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज में भूगोल के छात्रों ने कई ज्वलंत मुद्दों पर की चर्चा

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के साकची स्थित करीम सिटी कॉलेज के भूगोल विभाग में शनिवार को विद्यार्थी संगोष्ठी का किया गया. इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रियाज़, भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ आले अली, सहायक शिक्षिका डॉ फरजाना अंजुम, प्रो डॉ पसरुल इस्लाम, दर्शनशास्त्र के शिक्षक डॉ अब्दुल लतीफ मंडल एवं भूगोल विभाग के सभी विद्यार्थी उपस्थित थे. प्राचार्य डॉ मोहम्मद रियाज़ ने कहा कि संगोष्ठी, कार्यशालाएं और प्रस्तुतियां छात्रों के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं. क्योंकि वे उन्हें मूल्यांकन करने, वर्तमान घटनाओं पर अपडेट रहने आदि में सक्षम बनाते हैं. संगोष्ठी में प्रथम, द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के विद्याथियों ने हिस्सा लिया एवं पावर प्वाइंट प्रस्तुति दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-womens-university-digital-transformation-important-for-better-life/">जमशेदपुर

वीमेंस यूनिवर्सिटी : बेहतर जीवन के लिए डिजिटल परिवर्तन महत्वपूर्ण
इसमें सबसे पहले मिस्बा अली ने तटीय तलरूप विषय पर पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन दिया. उन्होंने तट, तटरेखा, समुद्री तट, लैगून, खाड़ी के बारे में विस्तृत जानकारी दी. नायाब अनवर ने अपक्षय, ऋतु ने चट्टानों एवं शैल, रेशमा रुकैया ने भू-आकृति विज्ञान, रिया कुमारी ने भूवैज्ञानिक समय पैमाना, रुपाली गुरिया ने तापमान, स्वाति सोरेन ने उष्मा बजट, हेमंती ने जलवायु विज्ञान, गोविंद ने वायुमंडल की संरचना पर जानकारी दी. कुछ विद्याथियो ने पूरे विश्व के अत्यंत ज्वलंत मुद्दों को रखा, जिसमें प्रियंका कर ने ओजोन परत के क्षय, बंटी झा व तनीषा कुमारी ने ग्लोबल वार्मिंग, प्रीतम तांती ने अम्ल वर्षा एवं मानव घोष ने सतत पोषणीय विकास पर आकर्षक पावर प्वाइंट प्रस्तुति के साथ अपने विचार रखे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-womens-universitys-prof-shanti-mukti-barla-will-represent-the-country-in-open-international-masters-athletics-dubai/">जमशेदपुर

: वीमेंस यूनिवर्सिटी की प्रो शांति मुक्ति बारला ‘ओपन इंटरनेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स दुबई में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व
संगोष्ठी के समापन पर भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ आले अली ने कहा कि कॉलेज का भूगोल विभाग विद्याथियों के बौद्धिक विकास के लिए कार्यशालाएं, वेबिनार आदि का आयोजन करता आ रहता है, ताकि विद्याथियों में भूगोल विषय के प्रति रूचि बनी रहे एवं उन्हें नयी-नयी चीज़ों को जानने और सीखने का अवसर प्राप्त होता रहे. उन्होंने विद्यार्थियों को भूगोल विभाग की ओऱ से आयोजित विभागीय गतिविधियों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही