Search

 
 
 

Jamshedpur: घाटशिला उपचुनाव- आवश्यक सेवा में सूचीबद्ध विभागों के पदाधिकारी, कर्मी पोस्टल बैलेट से करेंगे वोट

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में पोस्टल बैलट से मतदान को लेकर बैठक आयोजित की गई. बैठक में पोस्टल बैलट के माध्यम से होने वाले मतदान को लेकर निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई.
 
पोस्टल बैलेट से होने वाले मतदान को लेकर बैठक करते उपायुक्त.
  • जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की बैठक
  • आवश्यक सेवा प्रदाता विभागों के कार्यालय प्रधान को 14 अक्टूबर तक सूची देने का निर्देश

Vishwajeet Bhatt

Jamshedpur: 45-घाटशिला (अ.ज.जा) विधानसभा उपचुनाव- 2025 में समावेशी मतदान कराते हुए शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में पोस्टल बैलट से मतदान को लेकर सोमवार को बैठक आयोजित की गई. बैठक में पोस्टल बैलट के माध्यम से होने वाले मतदान को लेकर निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई.

 

एसेंशियल सर्विसेज श्रेणी में आने वाले विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मियों का मतदान विधानसभा उप चुनाव के दौरान सुनिश्चित कराने को लेकर कार्यालय प्रधानों को संबंधित आवश्यक प्रक्रिया से अवगत कराया तथा यह निर्देश दिया गया कि सभी संबंधित कार्यालय प्रधान 14 अक्टूबर तक घाटशिला विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज सभी अधीनस्थों की सूची पोस्टल बैलेट कोषांग में अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दें. उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता का वोट बहूमूल्य है, कोई भी मतदाता अपने मताधिकार के प्रयोग से वंचित नहीं रहें इसे सुनिश्चित करें.

एसेंशियल सर्विसेज श्रेणी में हैं ये विभाग

एसेंशियल सर्विसेज श्रेणी में विद्युत सेवा, बीएसएनल, रेलवे, डाक सेवा, दूरदर्शन, प्रसार भारती, दूध सेवा, स्वास्थ्य सेवा, खाद्य सेवा, वायु सेवा, राष्ट्रीय राजपथ सेवा, अग्नि सेवा, एंबुलेंस सेवा एवं मीडिया कर्मी शामिल हैं. संबंधित विभागों द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची के आधार पर वैसे अधिकारी एवं कर्मचारी जिनकी वोटिंग के दिन ड्यूटी रहेगी और वे उस दिन वोट देने से वंचित रह सकते हैं, उन्हें पोस्टल बैलट के माध्यम से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया गया. रिटर्निंग अधिकारी द्वारा फॉर्म 12-डी जारी किया जाएगा, जिसमें आवश्यक जानकारी भरकर पोस्टल बैलेट कोषांग में जमा किये जाने हेतु निर्देशित किया गया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही