Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सिदगोड़ा विद्यापति नगर में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के विद्यापति नगर की रहने वाली कशिश कुमारी उर्फ वर्षा (24) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी परिवार के लोगों को शनिवार को तब मिली जब सुबह देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला था. पड़ोस के लोगों को सूचना देने के बाद दरवाजा तोड़ने पर देखा गया कि वर्षा फंदे पर लटकी हुई है. इसके बाद घटना की जानकारी सिदगोड़ा पुलिस को दी गयी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिये एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजने की तैयारी कर रही है. इसे भी पढ़ें : सोनम">https://lagatar.in/1-41-crore-stolen-from-sonam-kapoors-housethieves-took-away-jewelery-and-cash/">सोनम

कपूर के घर 1.41 करोड़ की चोरी, ज्वैलरी और कैश उड़ा ले गये चोर

पड़ोस की दुकान में काम करती थी वर्षा

वर्षा के बारे में बताया जा रहा है कि घर की माली हालत ठीक नहीं होने के कारण वह पड़ोस के ही एक दुकान में काम करती थी. घटना के बाद उसके पास से सुसाइडल नोट भी बरामद नहीं हुआ है और परिवार के लोग भी किसी तरह की जानकारी पुलिस को नहीं दे पा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा. इसे भी पढ़ें : NGO">https://lagatar.in/sc-upholds-validity-of-fcra-2020-amendment-in-foreign-funding-case-to-ngos-seals-modi-governments-decision/">NGO

को विदेशी फंडिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने FCRA 2020 संशोधन की वैधता बरकरार रखी, मोदी सरकार के फैसले पर लगी मुहर
[wpdiscuz-feedback id="xzw3bdmis9" question="Please leave a feedback on this" opened="1"][/wpdiscuz-feedback]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही