Search

 
 
 

जमशेदपुर : कदमा में शादी का झांसा देकर युवती का अपहरण

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : कदमा पुलिस ने शादी करने का झांसा देकर युवती का अपहरण करने का एक मामला थाने में दर्ज किया है.  घटना में आरोपी कदमा थाना क्षेत्र के रामनगर के रहने वाले अमित गुप्ता के अलावा सहयोग करने में सुमित गुप्ता और सुमित की मां को बनाया गया है. घटना 18 अगस्त की है, लेकिन कदमा थाने तक मामला 20 अगस्त को पहुंचा. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mobile-was-not-used-in-bank-of-india-robbery-case/">जमशेदपुर

: बैंक ऑफ इंडिया डकैती कांड में नहीं किया था मोबाइल का उपयोग

दिन के 2 बजे किया अपहरण

मामले में कहा गया है कि घटना के दिन युवती अपने घर पर ही थी. इस बीच आरोपी भी घर पर आया हुआ था. अचानक से दिन के 2 बजे युवती गायब हो गयी. परिवार के लोगों को लगा था कि आस-पड़ोस में गयी होगी, लेकिन उसके घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उसकी खोज-बीन शुरू की. इस दौरान अपहरण करने वालों का भी पता चल गया. पुलिस मामले में मोबाइल लोकेशन के माध्यम से अपहरण करने वालों और युवती का पता लगा रही है. इसे भी पढ़ें : मंत्रियों">https://lagatar.in/a-luxurious-bungalow-hi-tech-and-amenities-have-been-taken-care-of-in-patna-for-the-ministers-of-bihar/">मंत्रियों

के लिए पटना में बन रहा आलीशान बंगला, हाईटेक और सुख सुविधाओं का रखा गया है ख्याल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही