Search

 
 
 

जमशेदपुर : गोलमुरी- नो पार्किंग में भारी वाहन खड़े करने पर लग रहा 1000 रुपये जुर्माना

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : शहर के गोलमुरी ट्रैफिक थाना क्षेत्र में अगर कोई भी व्यक्ति भारी वाहनों को नो पार्किंग जोन पर लगाता है तो उसे 1000 रुपये जुर्माना देने के लिये तैयार करना होगा. कुछ इसी तरह का अभियान पिछले एक माह से गोलमुरी ट्रैफिक थाना प्रभारी सह इंसपेक्टर भूषण कुमार के नेतृत्व में चलाया जा रहा है. एक माह से चल रहे इस अभियान से अबतक सरकार को एक लाख रुपये से भी ज्यादा का राजस्व दिया गया है. [caption id="attachment_538477" align="aligncenter" width="358"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/ins-bhushan-kr-1-300x201.jpeg"

alt="" width="358" height="240" /> गोलमुरी ट्रैफिक थाना प्रभारी सह इंसपेक्टर भूषण कुमार.[/caption] इसे भी पढ़ें : चतरा">https://lagatar.in/chatra-youth-shot-dead-in-land-dispute-police-engaged-in-investigation/">चतरा

: जमीन विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

जुर्माने की राशि जमा करने के लिये तीन दिनों का समय

ट्रैफिक पुलिस की ओर से इस अभियान को चलाते समय जब भी किसी भारी वाहन को नो पार्किंग में लगा हुआ देखा जाता है तब उसपर एक स्टीकर चिपकाया जाता है. स्टीकर चिपकाने के साथ ही उस वाहन मालिक को इसके लिये तीन दिनों तक का समय दिया जाता है. तीन दिनों तक अगर उनकी ओर से जुर्माने की राशि जमा नहीं की जाती है तब उस वाहन के खिलाफ आगे की विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी जाती है.

कई वाहनों पर लगाया गया स्टीकर

शनिवार को अभियान के तहत कई भारी वाहनों पर स्टीकर लगाने का काम किया गया. इस दौरान वाहन चालक और वाहन मालिकों को जागरूक करने का भी काम ट्रैफिक पुलिस की ओर से किया जा रहा है. थाना प्रभारी सह इंसपेक्टर भूषण कुमार का कहना है कि भारी वाहनों के खिलाफ चल रहा अभियान आगे चलकर भी जारी रहेगा. इसे भी पढ़ें : हिंडनबर्ग">https://lagatar.in/hindenburgs-report-created-furore-gautam-adanis-2-30-lakh-crore-drowned-slipped-to-seventh-position-in-the-list-of-rich/">हिंडनबर्ग

की रिपोर्ट से मचा कोहराम, गौतम अडानी के 2.30 लाख करोड़ डूबे, रईसों की लिस्ट में सातवें पायदान पर फिसले
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही