Search

 
 
 

जमशेदपुर : सरकार की सामाजिक सुरक्षा व सर्वजन पेंशन योजना बेमानी साबित हो रही, सर्वे में कई छूटे

 
Jamshedpur (Sunil Pandey): इसे विडंबना कहें या हकीकत. लेकिन यह सच है कि आजादी के 75 वर्षों बाद भी लोग सरकार की योजनाओं एवं सुविधाओं से वंचित हैं. इसकी बानगी पोटका के बांगो गांव के रहने वाले सुरेश गोप को देखकर होती है. तीन वर्ष पूर्व बीमारी के कारण पैर के सहारे खड़े होने में असमर्थ सुरेश गोप अब दोनों हाथों के सहारे मेंढक चाल (घसीटकर) चलने को विवश हैं. वे घर के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे. उनकी ऐसी दशा होने पर घर परिवार की जिम्मेवारी पत्नी के कंधे पर आ गई. गांव में मेहनत मजदूरी करके वह भरण पोषण करती है. इस दौरान पति की देखभाल उनकी मां (सुरेश की सास) करती हैं. सुरेश गोप की इस दशा पर किसी की नजर इनायत नहीं हुई. जबकि झारखंड सरकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं सर्वजन पेंशन योजना के लिए गांव-गांव एवं घर-घर सर्वे कराकर लाभुकों की खोजबीन कर रही है. इसे भी पढ़ें: बिजनौर">https://lagatar.in/in-bijnor-three-shrines-were-broken-in-saffron-clothes-the-handiwork-of-two-real-brothers-caught/">बिजनौर

में भगवा कपड़ों में तोड़ी तीन मजार, दो सगे भाइयों की करतूत, पकड़े गये

मदद को आगे आए पूर्व पार्षद

दिव्यांग सुरेश गोप की ऐसी दशा देखकर उनकी मदद के लिये पोटका के पूर्व पार्षद करूणामय मंडल आगे आए. उन्हें इसकी जानकारी गांव के पारा शिक्षक सह समाजसेवी विनय कृष्ण गोप ने दी. करूणामय मंडल ने बताया कि दिव्यांग सुरेश गोप चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ हैं. नित्‍य-कर्म पत्नी एवं सास के सहारे हो पाता है. विगत कुछ माह से पोटका के गांव-गांव में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिये घर-घर सर्वे हो रहा है. लेकिन सुरेश गोप पर किसी की नजर नहीं गई. यहां तक की उन्हें एक अदद ट्राई-साइकल भी उपलब्ध नहीं कराया गया. पूर्व पार्षद ने बताया कि वे जल्द उन्हें ट्राई-साइकिल के अलावे दिव्यांग भत्ता (स्वामी विवेकानंद निशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन भत्ता) उपलब्ध कराने की दिशा में पहल एवं कार्यवाही शुरू करेंगे. जरूरत पड़ी तो दिव्यांग सुरेश गोप को अपने वाहन से उपायुक्त के समक्ष उपस्थित करेंगे.

स्टॉक में नहीं है ट्राई-साइकल

दिव्यांग सुरेश गोप को ट्राई-साइकल प्रदान करने के लिये पूर्व पार्षद ने पोटका की सीडीपीओ से दूरभाष पर बात की. सीडीपीओ ने उन्हें बताया कि वर्तमान में स्टॉक में ट्राई-साइकल नहीं है, जिसके कारण उन्हें उपलब्‍ध नहीं कराया जा सकता है. ट्राई-साईकल आते ही उन्हें प्रदान कर दिया जाएगा. साथ ही उनके दिव्‍यांग भत्ता देने के लिये भी की कार्यवाही शुरू होगी. इसे भी पढ़ें:Zomato">https://lagatar.in/zomatos-condition-is-bad-shares-fall-by-14-percent-price-reaches-below-rs-50-for-the-first-time/">Zomato

का हाल बेहाल, 14 फीसदी लुढ़के शेयर, कीमत पहली बार 50 रुपये से नीचे पहुंची
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही