Search

 
 
 

जमशेदपुर : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के वार्षिक खेलकूद में ग्रीन हाउस चैंपियन

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के कदमा स्थित डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में सोमवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में टाटा स्टील के स्पोर्ट्स एडमिनिस्ट्रेटर फिरोज खान शामिल हुए. फिरोज खान ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए. क्योंकि एक अच्छे खिलाड़ी के लिए स्वस्थ रहना बहुत आवश्यक है. डीबीएमएस ट्रस्ट के चेयरपर्सन बी चंद्रशेखर ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें : नाराज">https://lagatar.in/congress-mla-angry-on-back-foot/">नाराज

कांग्रेस विधायकों को आलाकमान नहीं दे रहा भाव, बैकफुट पर आने को विवश
विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, रिले रेस एवं 100 मीटर रेस शामिल था. चैंपियनशिप का पुरस्कार ग्रीन हाउस, रनरअप रेड हाउस एवं सार्वधिक अनुशासित पुरस्कार येलो हाउस को मिला. पुरुष वर्ग में बेस्ट एथलीट का पुरस्कार शुभम कुमार झा व नितीश कुमार घोष तथा महिला वर्ग में सीता महाली व दिया प्रमाणिक को प्रदान किया गया. ग्रीन हाउस कप्तान सृष्टि सलोने एवं उप-कप्तान नितीश कुमार घोष, रेड हाउस के कप्तान परविंदर सिंह एवं उप-कप्तान बलराम प्रधान एवं योलो हाउस के कप्तान आफरीन एवं उप-कप्तान अंकुर कुमार को भी पुरस्कृत किया गया. इसे भी पढ़ें : रिम्स">https://lagatar.in/server-remained-down-throughout-the-day-in-rims-slip-not-cut-patients-returned-without-treatment/">रिम्स

में पूरे दिन सर्वर रहा डाउन, नहीं कटी पर्ची, बिना इलाज लौटे मरीज
इस अवसर पर सचिव, प्रिया धर्मराजन, संयुक्त सचिव उषा रामनाथन तथा तमिल सेल्वी बालाकृष्णन, कोषाध्यक्ष एस धर्मराजन, गर्वनिंग बॉडी सेक्रेटरी, सतीश सिंह के अलावा डीबीएमएस बोर्ड के ट्रस्टी, प्राचार्या, उप प्राचार्या, शिक्षकगण तथा कॉलेज के सभी कर्मचारी उपस्थित थे. प्राचार्या डॉ जूही समर्पिता ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए. कार्यक्रम की शुरुआत निस्तला शैलजा ने खिलाड़ियों को शपथ ग्रहण करा कर की. धन्यवाद ज्ञापन डॉ सुरीना भुल्लर सिंह ने किया. इस आयोजन में सुप्रभा पंडा, रमेश महतो एवं अंजलि गणेशन की सराहनीय भूमिका रही. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही