Search

 
 
 

जमशेदपुर : गुनगुन स्पोर्टिंग ने जीता 16वां मोहन सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : 16वां मोहन सिंह मेमोरियल फ्लड लाइट फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार की सुबह खेला गया. इस टूर्नामेंट में गुनगुन स्पोर्टिंग ने 2-1 से जीत हासिल की है. टूर्नामेंट में गुनगुन स्पोर्टिंग को 50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया. जबकि रनर टीम रही वीर बिरसा फुटबॉल टीम को 30 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया. वहीं, तीसरे स्थान पर और चौथे स्थान पर रही 2 टीमों को कॉन्सोलेशन प्राइज मिला है. इसमें राजकमल को 5 हजार रुपए और ब्लैक रोज को भी 5 हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jnac-met-to-trace-the-relatives-of-the-woman-admitted-to-mgm/">जमशेदपुर

: जेएनएसी ने एमजीएम में भर्ती महिला के परिजनों का पता लगा कराई मुलाकात

एससीसीएन के निदेशक ने किया था टूर्नामेंट का आयोजन 

विदित हो कि इस टूर्नामेंट का आयोजन एससीसीएन के निदेशक पुतुल सिंह द्वारा किया गया था. वहीं, इसका उद्घाटन जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय और एसएसपी प्रभात कुमार ने संयुक्त रूप से किया. इसके अलावा टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते और महामंत्री आरके सिंह भी मौजूद थे. साथ ही शिव शंकर सिंह, नीरज सिंह, दीपू सिंह आदि का भी सहयोग रहा. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-village-head-will-oppose-the-genealogy-created-by-mahasabha-chief/">आदित्यपुर

: ग्राम प्रधान महासभा मुखिया के बनाए गए वंशावली का करेगा विरोध
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही