Search

 
 
 

Jamshedpur : पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गुरुपूजन उत्सव

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : पोटका के रसुनचोपा में स्थित पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मंगलवार को गुरु पूजन उत्सव का आयोजन किया गया. राष्ट्र सेविका समिति की कोल्हान प्रमुख सुधा प्रजापति की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ. गुरु पूजन उत्सव में मुख्य शिक्षिका चंचला सिन्हा के नेतृत्व में ध्वजारोहण बहन बबीता ने किया. इस मौके पर श्लोक पाठ रितू ने प्रस्तुत किया. इसे भी पढ़ें :   Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-indian-azad-sena-will-agitate-on-the-issue-of-localism/">Jamshedpur

: स्थानीयता के मुद्दे पर आंदोलन करेगी भारतीय आजाद सेना
कार्यक्रम की संयोजन बहन सविता महतो ने राष्ट्र सेविका समिति के कार्य को राष्ट्रभक्त महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए आवश्यक बताया. विभाग कार्यवाहिका सुधा प्रजापति ने कहा कि समिति का मानना है कि परम पवित्र भगवा ध्वज को पूजने का अर्थ है समस्त सद्गुणों को पूजना. भगवा ध्वज स्वयं भगवान का ध्वज है. हिंदू राष्ट्र के साथ इसका अटूट रिश्ता है. इस अवसर पर उपस्थित सभी महिलाओं ने गुरु के रूप में परम पवित्र भगवा ध्वज का पूजन किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में नीलम बेहरा, सुचित्रा सिंह, लिपिका सिट, सरीता महतो इत्यादि बहनों की भूमिका महत्वपूर्ण रही. प्रधानाचार्य मानस कर का पूर्ण सहयोग रहा. इसे भी पढ़ें :   Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-sarna-boypai-applied-to-bjp-district-president-for-candidature/">Chakradharpur

: सरना बोयपाई ने उम्मीदवारी के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष को दिया आवेदन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही