Search

 
 
 

जमशेदपुर : कोल्हान में ओलावृष्टि की चेतावनी, पांच जिलों में वर्षा का अलर्ट

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : अगले पांच दिनों तक झारखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. इस दौरान कुछ क्षेत्रों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा तथा कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला खरसावां जिले में 17 मार्च को वर्षा एवं ओलापात का पूर्वानुमान है. ऐसी स्थिति झारखंड एवं तेलंगाना के बीच ट्रफ रन के कारण उत्पन्न हुई. जिसके कारण आसमान में बादल छाए रहेंगे. दूसरी ओर मौसम विभाग ने गुमला, गढ़वा, सिमडेगा, हजारीबाग, लातेहार एवं रांची के लिए तत्कालिक चेतावनी जारी की है. अगले कुछ घंटों में उक्त जिलों में गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rti-activist-meets-kolhan-commissioner-demands-action-on-former-ddc-documents-handed-over/">जमशेदपुर

: कोल्हान आयुक्त से मिलकर आरटीआई एक्टिविस्ट ने पूर्व डीडीसी पर कार्रवाई की मांग की, सौंपा दस्तावेज

सामान्य से नीचे जा सकता है तापमान

कोल्हान में मौसम की बात करें तो आसमान में बादल छाए रहने के कारण अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी. कहीं-कहीं तापमान सामान्य से नीचे भी जा सकता है. हालांकि बुधवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 37.9 (सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस अधिक) रिकार्ड किया गया. गुरूवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं. जिसके कारण तापमान में गिरावट की पूरी संभावना है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dead-body-of-missing-youth-of-sidgoda-found-from-the-river/">जमशेदपुर

: नदी से मिला सिदगोड़ा के लापता युवक का शव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही