Search

 
 
 

जमशेदपुर : हरेंद्र सिंह ने महासचिव पद के लिए दाखिल किया नामांकन पत्र

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर बार एसोसिएशन के महासचिव पद के लिए अधिवक्ता हरेंद्र सिंह ने गुरुवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल किया. हरेंद्र सिंह पूर्व में कई बार चुनाव करवा चुके हैं और इस बार खुद प्रत्याशी हैं. वे छात्र आंदोलन में भी शामिल रहे हैं. उनकी पहचान भी एक छात्र नेता के तौर पर रही है. वह कई सामाजिक संगठनों के साथ सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं. अपनी जीत के प्रति आश्वस्त नजर आ रहे हरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि उनका मकसद इस पेशे को गौरवमई इतिहास के साथ जोड़ना है. इसे भी पढ़ें : सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-reserves-its-verdict-on-the-petition-requesting-matching-of-100-percent-votes-with-vvpat/">सुप्रीम

कोर्ट ने सौ प्रतिशत मतों का वीवीपैट के साथ मिलान के अनुरोध वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा
चुनाव अधिकारी विष्णु अग्रवाल, वीरेंद्र सिंह ने उनका नामांकन प्रपत्र प्राप्त किया. इस दौरान अधिवक्ता हरेंद्र सिंह के साथ सत्येंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, जयप्रकाश सिंह, अनुशूभन चौधरी लालटू, दीपक सिंह, श्रीकृष्णा यादव, जन्मेजय सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह, प्रिंस सिंह, अरुण बहादुर, राजीव कुमार सिंह, निशांत कुमार, गोल्डी सिंह, ललिता कुमारी, अनिता कुमारी, अजय कुमार सिंह, विजय प्रकाश, उमेश दुबे, डी खान, जनार्दन सिंह समेत अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/temperature-crosses-43-degrees-in-jharkhand-sun-god-is-spewing-fire/">झारखंड

में पारा 43 डिग्री पार, स्कूलों का बदला समय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही