Search

 
 
 

जमशेदपुर : पटमदा में सिविल सर्जन के औचक निरीक्षण में बंद मिला हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, सभी को किया शोकॉज

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) :  सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने गुरूवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पटमदा का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर समीर कुमार को छोड़कर केंद्र में प्रतिनियुक्त डॉक्टर डॉ प्रशांत रंजन एवं स्वास्थ्य कर्मचारी चंदन दत्ता, जासून बांद्रा, सुबोध कुमार सिंह अनुपस्थित पाए गए. हद तो तब हो गई जब पटमदा में स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पूरी तरह बंद पाया गया. उक्त सेंटर में प्रतिनियुक्त सीएचओ एवं एएनएन गायब थी. जिसके कारण सिविल सर्जन ने उक्त दोनों के अलावे सीएचसी के एक चिकित्सक समेत चार स्वास्थ्यकर्मियों (कुल छह) को कारण बताओ नोटिस जारी किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-lakh-rupees-fine-recovered-from-11-vehicles-parked-without-permit-and-overload-in-marine-drive-road/">जमशेदपुर

: मरीन ड्राईव रोड में ओवरलोड एवं बिना परमिट के खड़े 11 वाहनों से वसूला दो लाख रुपये जुर्माना

एचडब्ल्यूसी में वैक्सीनेशन शुरु करने का निर्देश

पटमदा दौरे के दौरान सिविल सर्जन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी के साथ बैठक की. इस दौरान अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी आ गए. बैठक में कोल्ड चेन हैंडलर के स्थानांतरण के बाद उत्पन्न समस्या को दूर कर लिए जाने की सिविल सर्जन ने जानकारी दी. उन्होंने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोलने का निर्देश दिया. साथ ही वहां नियमित रुप से वैक्सीनेशन शुरु करने के लिए कहा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-gangster-akhilesh-singh-acquitted-in-demanding-extortion-from-transporter/">जमशेदपुर:

ट्रांसपोर्टर से रंगदारी मांगने में गैंगस्टर अखिलेश सिंह बरी
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही