Search

 
 
 

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज में हेल्थ चेक अप कैंप का आयोजन, 77 लोगों की हुई जांच

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के साकची स्थित करीम सिटी कॉलेज में गुरुवार को कॉलेज के आइक्यूएसी (इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल) की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. यह आयोजन फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत किया गया. इसमें एनयूएचएम, जमशेदपुर के अंतर्गत कार्यरत डॉ सुषमा रानी, डॉ केतन वर्मा तथा संजय कुमार कालिंदी, यूपीएचसी, बालिगुमा, डॉ फातिक पाल, मदन मोहन मुखी, जितेंद्र कुमार, प्रिया माहली तथा ललिता कुमारी ने योगदान दिया. शिविर सुबह 10:00 से दोपहर 3:00 बजे तक चला. इसमें कॉलेज के 77 शिक्षक तथा शिक्षकेतर कर्मचारियों की स्वास्थ्य की जांच हुई. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-food-safety-officer-arrested-along-with-broker-taking-bribe/">धनबाद:

रिश्वत लेते खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दलाल के साथ गिरफ्तार
स्वास्थ्य जांच में कुछ शिक्षकों में ब्लड प्रेशर, कुछ में शुगर तथा कुछ लोगों में सांस संबंधी कठिनाइयां पाई गईं. उन्हें चिकित्सकों ने चिकित्सकीय सलाह दी. इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने सभी चिकित्सकों तथा स्वास्थ्य कर्मियों का धन्यवाद किया. कॉलेज परिवार के लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ही हमारे लिए सबसे बड़ा धन है. यदि हम स्वस्थ रहेंगे तो पठन-पाठन में कठिनाई नहीं महसूस करेंगे. अतः हमारे लिए आवश्यक है कि हम अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें तथा समय-समय उसकी जांच भी कराते रहें. इस अवसर पर कॉलेज के सभी प्राध्यापक, मुख्यतः डॉ इंद्रसेन सिंह, डॉ बीएन त्रिपाठी, आफताब आलम खान समेत सभी शिक्षक उपस्थित थे. इस आयोजन में सैयद साजिद परवेज की सराहनीय भूमिका रही. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही