Search

 
 
 

जमशेदपुर : एलबीएसएम कॉलेज एनएसएस के विशेष शिविर में हेल्थ चेकअप कैम्प का आयोजन

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के करनडीह स्थित लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल (एलबीएसएम) कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना के इकाई 1, 2 एवं 3 के विशेष शिविर में ग्रामीणों के बीच बागबेड़ा पंचायत मंडप में हेल्थ चेक अप कैम्प का आयोजन रॉटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर मिडटाउन एवं मां जानकी ट्रस्ट मानगो के सहयोग से किया गया. इस अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर अशोक कुमार झा एवं उपमुखिया संतोष कुमार ठाकुर ने चादर ओढाकर डॉक्टर ज्योति कुमार सिंह (फिजिशियन), डॉक्टर रंजन (डेंटिस्ट) एवं अन्य लोगों का स्वागत किया. इस अवसर करीब 155की संख्या में बागबेड़ा, सोमय झोपड़ी एवं हरहरगुटु के ग्रामीणों का शुगर टेस्ट, बीपी, हीमोग्लोबिन, दांत आदि का भी टेस्ट किया गया एवं आवाश्यक दवाई भी दी गई. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-rajiv-ranjan-appointed-advocate-general-decision-taken-in-champai-sorens-cabinet/">रांची

: राजीव रंजन महाधिवक्ता नियुक्त, चंपई सोरेन की कैबिनेट में लिया गया निर्णय
इस अवसर पर प्रज्ञा केंद्र के राकेश कुमार एवं कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्र से वर्षा कुमारी, अनामिका एवं खुशबू कुमारी भी उपस्थित थी. बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के मुखिया राजकुमार गौड़, संतोष ठाकुर, उप मुखिया, बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत, राजू सिंह, पंचायत समिति सदस्य, बागबेड़ा मध्य पंचायत, मिडिल स्कूल बागबेड़ा के प्रधानाधयापक पशुपतिनाथ मिश्रा ने भी हैल्थ चैक अप कैम्प की सराहना की. सात दिनों तक चलने वाले शिविर में प्रत्येक दिन अलग अलग कार्य क्रम अलग अलग गोद लिए गांव में आयोजित किए जाएंगे. इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/bjp-held-legislative-party-meeting-made-strategy-based-on-changed-political-situation/">भाजपा

ने की विधायक दल की बैठक, बदले सियासी हालत पर बनाई रणनीति
इकाई 1 का गोद लिए गांव का नाम बागबेड़ा,इकाई 2 का सोमाय झोपड़ी एवं इकाई 3 का हरहरगुटू है. कार्यक्रम का संचालन एनएसएस यूनिट 1 के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफ़ेसर बिनोद कुमार ने किया. यूनिट 3 के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफ़ेसर अरविंद प्रसाद पंडित ने बताए कि वोलंटर्स ग्रामीण सर्वेक्षण, हैल्थ चेक अप कैम्प, संस्कृतिक कार्यक्रम, सरकारी योजनाओं की जानकारी, योग, पौधरोपण आदि कार्यक्रम किए हैं. यूनिट 2 के प्रोग्राम ऑफीसर डॉक्टर संचिता भुई सेन ने सभी लोगों का नाम,पता एवं बीमारियों का रजिस्टर में दर्ज कराया. सातवें दिन सभी वोलंटियर्स को कोल्हान विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर, डॉ दारा सिंह गुप्ता के हाथों सर्टिफिकेट दिया जाएगा. कॉलेज के प्रिंसिपल ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी वाले वालंटियर्स को पुरस्कृत भी किए जाएंगे. इस अवसर पर लगभग 110 वोलंटियर्स उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही