Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर:  स्वास्थ्य मंत्री ने की 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों के टीकाकरण की  शुरुआत

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले में आज सोमवार से 15-18 आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण की शुरुआत हुई. जमशेदपुर के करीम सिटी कॉलेज में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम का उद्घाटन किया. मौके पर उपस्थित छात्रों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस वैश्विक महामारी के कारण हमलोग विभीषिका के दौर से गुजर रहे हैं. राज्य में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या में वृद्धि हो रही है. जिसे देखते हुए कुछ कठोर निर्णय भी लिए जा सकते हैं. इसके लिए उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की. इसे भी पढ़ें: बिहार">https://lagatar.in/will-there-be-a-lockdown-in-bihar-or-not-cm-nitish-kumar-will-decide-after-the-meeting-on-tuesday/">बिहार

में लॉकडाउन होगा या नहीं, सीएम नीतीश कुमार मंगलवार को बैठक के बाद लेंगे निर्णय

प्रशासन व स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के कर्मियों का मंत्री ने आभार जताया

कोरोना की पहले की दोनों लहर की चर्चा करते हुए मंत्री ने कहा कि वह दौर काफी वेदना देने वाली रही. जिसमें हमने हजारों अपने लोगों को खोया है. ऐसे में राज्य एवं जिले के सभी 15-18 आयु वर्ग के बच्चों से अपील है कि अपना टीकाकरण जल्द कराएं. उन्होंने जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इनकी जीवटता के कारण ही राज्य ने पहले दोनों लहर की विभिषिका को भलीभांति पार किया. https://youtu.be/RUnzeB5RjfU

तीसरी लहर की तीव्रता की फिलहाल स्‍पष्‍ट जानकारी नहीं

उन्होंने बताया कि तीसरी लहर को लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है कि इसकी तीव्रता क्या है तथा कितना प्रभाव छोड़ेगी. लेकिन हमें चिंतित होने के साथ-साथ धैर्य के साथ काम लेना है. विपरीत परिस्थितियों में हमें जीना भी है, जीविका भी चलानी है तथा खुद सुरक्षित रहते हुए दूसरे लोगों को भी कोराना संक्रमण से सुरक्षित रखना है. इस दौरान उन्‍होंने  राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर द्वारा रचित कविता ‘रश्मिरथी’ की पक्तियां ‘सच है विपत्ति जब आती है, कायर को ही दहलाती है’ सुनाया तथा कहा कि हम सभी डर का सामना डट कर करेंगे.

 15-18 आयु वर्ग के 1.66 लाख बच्चों का टीकाकरण का लक्ष्य

इस मौके पर उपायुक्त सूरज कुमार ने कहा कि जिले में 15 से 18 आयु वर्ग में 1 लाख 66 हजार बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य है. जिसे जल्द हासिल कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि इससे पहले की दोनों लहर में सीमित चिकित्सीय संसाधनों के साथ नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का प्रयास किया गया. तीसरी लहर में भी जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है. लेकिन किसी भी नागरिक को इस बीमारी को हल्के में नहीं लेना है. उन्होंने सभी योग्य लाभुकों से जल्द से जल्द टीकाकरण करवाने की अपील की. साथ ही देश के वैज्ञानिकों का धन्यवाद किया, जिन्होंने बच्चों के लिए स्वदेशी को-वैक्सीन को अपनी मंजूरी प्रदान की.  

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/03-jamshedpur2-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" />मौके पर ये अधिकारी भी थे मौजूद

वैक्सीनेशन कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह एसडीएम धालभूम संदीप कुमार मीणा, सिविल सर्जन डॉ ए.के लाल, वैक्सीनेशन कोषांग के नोडल-सह-डीएसओ  राजीव रंजन, एसीएमओ डॉ. साहिर पाल, डीआरसीएचओ डॉ जुझार मांझी, विशेष पदाधिकारी जेएनएसी, करीम सिटी कॉलेज प्रबंधन के प्रतिनिधि एवं लाभार्थी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.   इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड">https://lagatar.in/coronas-shadow-in-bollywood-after-john-now-ekta-kapoor-is-also-corona-positive/">बॉलीवुड

में कोरोना का साया, जॉन के बाद अब एकता कपूर भी हुईं कोरोना पॉजिटिव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही