Search

 
 
 

जमशेदपुर : गांधी मैदान से हिन्दू नववर्ष यात्रा निकलने को लेकर हिंदू उत्सव समिति ने की बैठक

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : मानगो स्थित गांधी मैदान से सुभाष मैदान तक प्रस्तावित हिंदू उत्सव समिति द्वारा आयोजित हिन्दू नववर्ष यात्रा को लेकर समिति की एक बैठक हुई. बैठक दाईगुट्टू बड़ा हनुमान मंदिर में हुई. युवा सभा के रूप में संपन्न इस बैठक में दाईगुट्टू के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. साथ ही मानगो के अन्य क्षेत्र से आये युवा भी शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/865523-2jamshedpur-flag-worship-hanuman-chalisa-and-vedic-mantra-chanting-took-place-at-dimna-mgm-grounds-in-connection-with-the-hindu-new-year-yatra-the-area-resonated-with/">जमशेदपुर

: हिन्दू नववर्ष यात्रा को लेकर डिमना एमजीएम मैदान में हुआ ध्वज पूजन, हनुमान चालीसा व वैदिक मंत्रोच्चार से गुंजायमान रहा क्षेत्र
बैठक में सभी ने यात्रा को भव्य बनाने को लेकर अपने विचार रखे और एक स्वर में गांधी मैदान से सुभाष मैदान यात्रा में शामिल होने पर सहमति जतायी. दाईगुट्टू के टिंकू ने कहा कि यात्रा में दाईगुट्टू से सैकड़ों युवा साथी इस यात्रा में शामिल होंगे. यह हमारा त्योहार है, जिसे हम भव्य रूप से मनाएंगे. बैठक में मानगो से सतीश सिंह, पिंटू, दाईगुट्टू से टिंकू, हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष रवि सिंह, उपेंद्र, संतोष, निरंजन कुमार, अक्षय कोड़ा, पिंटू सिंह, पवन समेत अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-worship-took-place-in-churches-arch-bishop-washed-the-feet-of-12-disciples/">रांचीः

गिरजाघरों में हुई आराधना, आर्च बिशप ने धाेये 12 शिष्यों के पांव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही