Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : भूमिहार महिला समाज का होली मिलन समारोह संपन्न

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : भूमिहार महिला समाज, झारखंड की ओर से रविवार को ब्रह्मर्षि भवन, कदमा में होली मिलन कार्यक्रम "रंग-धनक" का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में सुमीता नुपूर और रीना ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर डॉ. अनीता शर्मा एवं झारखंड कार्यकारिणी से उर्मिला सिंह मंचासीन हुई. भूमिहार महिला समाज, झारखंड की कार्यकारिणी सदस्य प्रेमलता, सुधा सिंह, अन्नू सिंह, सुरभि सिंह, ज्योति कुमारी, खूशबू सिंह, उषा सिंह एवं अन्नपूर्णा सिंह ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में विशेष योगदान दिया. इस अवसर पर सुमीता नुपूर ने महिला समाज की प्रगति और उत्थान को लेकर अपने विचारों को साझा किया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-villagers-of-saranda-will-close-the-bird-mine-on-march-20/">किरीबुरू

 : सारंडा के ग्रामीण चिड़िया खदान को 20 मार्च को करेंगे बंद

महिला समाज को एकजुट होने का किया आह्वान

उन्होंने महिला समाज को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया. वहीं रीना ठाकुर ने विश्व महिला दिवस और नारी शक्ति के महत्व को रेखांकित किया. कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी सहजानन्द सरस्वती जी के माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से की गई. शिव स्तुति के बाद अतिथियों के सम्मान में स्वागत भाषण और स्वागत गान प्रस्तुत किया गया. मुख्य अतिथि के सम्बोधन के पश्चात सभी सदस्यों का परिचय संवाद और होली गीत एवं नृत्य कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई जो काफी सराहनीय रहा. कार्यक्रम का समापन स्वरुचि भोजन और रंग-गुलाल के साथ धन्यवाद ज्ञापन के द्वारा किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही