Search

 
 
 

जमशेदपुर : रोटी बैंक के बैनर तले छाया नगर में होली मिलन समारोह आयोजित

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : रोटी बैंक के बैनर तले छाया नगर में सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रोटी बैंक के प्रमुख मनोज मिश्रा शामिल हुए, जबकि विशिष्ट अतिथि रेणु सिंह एवं समाज सेविका स्नेहा चंद्रवंशी शामिल हुईं. कार्यक्रम में एक दूसरे को रंग-गुलाल लगा कर होली की बधाई दी गयी. इस अवसर पर मनोज मिश्रा ने कहा कि होली का त्योहार मनोहर रंगों का त्योहार है. यह एक ऐसा त्योहार है जो हर धर्म, संप्रदाय, जाति के बंधन की सीमा से परे जाकर लोगों को भाई-चारे का संदेश देता है. उन्होंने समस्त देशवासियों से आपसी प्यार और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण की नींव को मजबूती से स्थापित करने की अपील की, ताकि कोई भी ताकत हमारी राष्ट्रीयता को खंडित ना कर सके. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-holi-celebrated-with-pomp-in-kidzee-pre-school-gopalpur/">घाटशिला

: किड्जी प्री स्कूल गोपालपुर में धूमधाम से मना होली

समारोह में ये लोग हुए शामिल

इस अवसर पर सलावत महतो, अनिमा दास, सरोज देवी, मंजू शर्मा, सुमित्रा कुमारी, सावित्री देवी, रिंकी नाग, वंदना मोदक, शोभा देवी, चंदना देवी, अनीता, अंजू देवी, सोमवारी, लखी दास, ईशा दास, रानी, दामिनी सहित काफी संख्या में स्थानीय महिला तथा महिला शक्ति मंच के अधिकारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही