Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : पुराना सीतारामडेरा स्थित सरना भवन में केन्द्रीय सरहुल पूजा समिति 24 मार्च को प्रकृति का महापर्व सरहुल का आयोजन करेगी. यह जानकारी समिति ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में राकेश उरांव ने दी. उन्होंने कहा कि प्रकृति का महापर्व सरहुल पूजा 24 मार्च को पूरे झारखंड में की जाएगी. उसी क्रम में केन्द्रीय सरहुल पूजा समिति पूर्वी सिंहभूम के तत्वावधान में विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी. इसमें आदिवासी मूलवासी समुदाय के महिला, पुरुष, बच्चे पारंपरिक परिधान एवं वाद्य यंत्रों के साथ आदिवासी एकता एवं प्रकृति संरक्षण का संदेश देते हुए शोभायात्रा में शामिल होंगे. शोभायात्रा में उरांव, हो, मुंडा, संथाल, मुखी, भुइयां, तुरी समाज समेत जमशेदपुर के समाजसेवी, बुद्धिजीवी एवं राजनीतिक दल के जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/what-did-sambit-patra-say-about-rahul-gandhi-compared-with-mir-jafar-said-will-have-to-apologize-in-parliament/">राहुल
गांधी के बारे में यह क्या बोल गये संबित पात्रा…मीर जाफर से तुलना की…कहा, संसद में माफी मांगनी होगी
: एक करोड़ के इनामी रहे नक्सली नेता प्रशांत बोस की बेल पर HC में हुई सुनवाई
विधानसभा में हंगामा, BJP ने की तुषार हत्याकांड के CBI जांच की मांग
गांधी के बारे में यह क्या बोल गये संबित पात्रा…मीर जाफर से तुलना की…कहा, संसद में माफी मांगनी होगी
सरना स्थलों का किया जा रहा है रंग-रोगन
राकेश ने कहा कि सरहुल पूजा को देखते हुए सभी सरना स्थलों का रंगरोगन किया जा रहा है. 24 मार्च को सभी सरना स्थलों में पाहन द्वारा सुबह पूजा की जाएगी. शोभायात्रा से पूर्व केन्द्रीय सरहुल पूजा समिति द्वारा विभिन्न समाज के अगुवाओं, बुद्धजीवियों एवं जनप्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया जायेगा. इससे पूर्व 22 मार्च को सीतारामडेरा कम्युनिटी सेन्टर मैदान में सरहुल की पूर्व संध्या पर उरांव समाज सीतारामडेरा एवं टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इस कार्यक्रम में रांची के नागपुरी ऑर्केस्ट्रा एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा आदिवासी नृत्य की प्रस्तुति की जायेगी एवं समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-hearing-in-hc-on-bail-of-naxalite-leader-prashant-bose-who-was-rewarded-with-one-crore/">रांची: एक करोड़ के इनामी रहे नक्सली नेता प्रशांत बोस की बेल पर HC में हुई सुनवाई
पूजा की सारी तैयारियां पूरी
केन्द्रीय सरहुल पूजा समिति के मुख्य लाइसेंसी जुगल बारहा ने बताया कि शोभायात्रा एवं पूर्व संध्या के कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. शोभायात्रा शाम 4 बजे से पुराना सीतारामडेरा से प्रारम्भ होकर एग्रिको लाइट सिग्नल, भालूबासा, बाराद्वारी, रामलीला मैदान, साकची मुख्य गोलचक्कर, बसंत टॉकीज, कालीमाटी रोड, टुइलाडुंगरी गोलचक्कर, गोलमुरी आकाशदीप प्लाजा होते हुए पुनः सीतारामडेरा में समाप्त होगी. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/uproar-in-bihar-assembly-bjp-demands-cbi-probe-into-tushar-murder-case/">बिहारविधानसभा में हंगामा, BJP ने की तुषार हत्याकांड के CBI जांच की मांग
Leave a Comment