Search

 
 
 

जमशेदपुर : रंगदारी नहीं मिली तो चला दी गोली, उलीडीह परमानंद नगर के आरोपी शोले की तलाश में पुलिस

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : उलीडीह थाना क्षेत्र के परमानंद नगर बस्ती में रंगदारी के लिये बाइक सवार दो बदमाशों ने मंगलवार की दोपहर फायरिंग की. फायरिंग की घटना पिंटू के घर के सामने हुई है. घटना की जानकारी पिंटू के परिवार के लोगों ने पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और खोखा भी बरामद किया है. घटना में फायरिंग करने का आरोप बस्ती के ही सोनू उर्फ शोले पर लगाया गया है. पुलिस सोनू का पता लगा रही है. इसे भी पढ़ें: सीताहरण">https://lagatar.in/during-sitaharan-ravana-had-a-heart-attack-on-the-stage-died/">सीताहरण

के दौरान मंच पर रावण को आया हार्ट अटैक, मौत

आए दिन करता है रंगदारी की मांग: पिंटू

घटना के बारे में पिंटू ने बताया कि सोनू उससे आए दिन रंगदारी की मांग किया करता है. उसके घर में इसके पहले भी वह आकर रंगदारी की मांग कर चुका है. इसी तरह से मंगलवार को भी वह रंगदारी मांगने के लिये ही आया हुआ था. रंगदारी नहीं देने पर उसने घर के सामने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई और बाइक से फरार हो गया. पिंटू का कहना है कि सोनू इसके पहले भी कई बार जेल जा चुका है. उसकी हरकतों से परमानंद नगर के लोग दहशत में है. पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है. इसे भी पढ़ें: BREAKING">https://lagatar.in/breaking-jammu-and-kashmirs-ips-officer-dg-jail-hemant-lohia-murdered-by-slitting-his-throat/">BREAKING

:जम्मू-कश्मीर के IPS अधिकारी डीजी जेल हेमंत लोहिया की गला रेत कर हत्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही