Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : इंडिया गठबंधन जीती तो हेमंत सोरेने होंगे जेल से बाहर : केजरीवाल

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के गोपाल मैदान में मंगलवार को इंडिया गठबंधन की एक जनसभा हुई जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद रहे. इस दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, कल्पना सोरेने, विधायक समेत कई नेता मौजूद थे. इस जनसभा में अरविंद केजरीवाल ने सीधे तौर पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि 35 साल पहले वे जमशेदपुर के टाटा स्टील में नौकरी करते थे. जमशेदपुर से उनका पुराना नाता है. भाजपा सरकार ने उन्हें झूठे आरोपों में फंसाकर जेल भेज दिया है. मोदी ने काफी कोशिश की कि बेल ना मिले, पर बजरंगबली के आशीर्वाद के कारण उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई. इसी तरह मोदी ने हेमंत सोरेन को जेल भेज दिया, ताकि हेमंत सोरेन चुनाव के दौरान बाहर ना रह पाएं. इसे भी पढ़ें : मंत्री">https://lagatar.in/minister-alamgirs-osd-sanjeev-and-jahangirs-remand-ended-court-sent-them-to-jail/">मंत्री

आलमगीर के OSD संजीव और जहांगीर की रिमांड खत्म, कोर्ट ने भेजा जेल

कल्पना सोरेन झांसी की रानी बनकर दे रही चुनौती

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/JSR-Kejrival-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> केजरीवाल ने कहा कि हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद कल्पना सोरेन झांसी की रानी बनकर आई और अब मोदी को सीधे तौर पर चुनौती दे रही हैं. मोदी ने सोचा कि हेमंत सोरेन को जेल भेजकर सरकार गिरा देंगे पर ठीक उसके उलटा हुआ. अब जेएमएम की सरकार और एकजुट हो गई है. सभी एकजुट होकर मोदी को हराने में लग गए हैं. इस बार झारखंड की 14 सीटें इंडिया गठबंधन को मिलनी चाहिए. दिल्ली की जनता हेमंत सोरेन की आभारी है. उन्होंने कारोना काल में ऑक्सीजन भेजकर दिल्ली की जनता की मदद की है. इसे भी पढ़ें : एवरेस्ट">https://lagatar.in/everest-base-camp-yatra-salute-to-this-spirit-a-group-of-climbers-touched-the-height-of-5364-meters/">एवरेस्ट

बेस कैंप यात्रा : इस जज्बे को सलाम, पर्वतारोही के एक दल ने 5,364 मीटर की ऊंचाई को छुआ

हेमंत का दोष सिद्ध नहीं किया फिर भी जेल भेजा 

केजरीवाल ने कहा कि हेमंत सोरेन को दोष सिद्ध नहीं किया है फिर भी मोदी ने हेमंत सोरेन को जेल भेज दिया है. हेमंत सोरेन झारखंड के ही नहीं बल्कि देश के सबसे बड़े आदिवासी नेता हैं. पूरे देश में केवल एक ही मुख्यमंत्री है जो आदिवासी समाज से है. मोदी ने देश के आदिवासी समाज को ललकारा है. इसे भी पढ़ें : जयंत">https://lagatar.in/bjps-mistake-in-giving-show-cause-jayant-sinha-and-raj-sinha-manish-singh/">जयंत

सिन्हा और राज सिन्हा को शो-कॉज देना भाजपा की भूल : मनीष सिंह

कमल पर बटन दबाएंगे तो हेमंत जेल में ही रहेंगे

उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन को जनता की मदद चाहिए अगर लोग कमल के निशान पर बटन दबाएंगे तो हेमंत सोरेन जेल में ही रहेंगे वहीं अगर लोग इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जिताएंगे को 5 मई को हेमंत सोरेन जेल से बाहर रहेंगे. मोदी जी को 400 सीटें इसलिए चाहिए ताकि वे आरक्षण को हटा सकें. मोदी जी को हटाना पड़ेगा और देश को बचाना पड़ेगा. देश भर में जनता मोदी जी से त्रस्त है. देश भर में महंगाई बढ़ गई है पर पर कमाई नहीं बढ़ी. बच्चे डिग्री लेकर नौकरी नही ले पा रहे है. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-two-days-after-wifes-suicide-husband-also-commits-suicide/">रांची:

पत्नी की सुसाइड करने के दो दिन बाद पति ने भी आत्महत्या

हेमंत सोरेन ने आदिवासियों के हित में काम किया : कल्पना

जनसभा में कल्पना सोरेन ने कहा कि झारखंड में जेएमएम की सरकार बनने के बाद कोरोना महामारी आ गई. झारखंड के कई मजदूर देश के अलग-अलग क्षेत्रों में फंस गए. हेमंत सोरेन ने उन मजदूरों को वापस झारखंड लाने का काम किया. हेमंत सोरेन ने आदिवासियों के हित में काम किया है. हेमंत सोरेन क्रांतिकारी है जो झारखंड को मजबूत बनाने का काम कर रहे थे. उन्हें मोदी जी ने जेल भेज दिया. इस साल बीजेपी बनाम त्रस्त जनता के बीच चुनाव चल रहा है. बीजेपी वाले कहते है कि जब गठबंधन की सरकार आएगी तो संविधान बदल देगी पर बीजेपी खुद संविधान बदलना चाहती है. इसे भी पढ़ें : एवरेस्ट">https://lagatar.in/everest-base-camp-yatra-salute-to-this-spirit-a-group-of-climbers-touched-the-height-of-5364-meters/">एवरेस्ट

बेस कैंप यात्रा : इस जज्बे को सलाम, पर्वतारोही के एक दल ने 5,364 मीटर की ऊंचाई को छुआ

सभा में फिसल गई सीएम की जुबान

सभा में सीएम चंपई सोरेन ने भी मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. इस दौरान उनकी जुबान फिसल गई और उन्होंने सीता सोरेन को हेमंत सोरेन की पत्नी बता दिया. हालांकि इसके बाद उन्होंने अपने भाषण को जारी रखा और जमशेदपुर लोकसभा प्रत्याशी समीर मोहंती के लिए वोट मांगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही