Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मंत्री बन्ना अगर पाक साफ तो दे सवालों के जवाब और जांच से क्यों कतरा रहे - मंजू सिंह

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : भाजमो की महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू सिंह ने बयान जारी कर प्रोत्साहन राशि बंदरबांट मामले में मंत्री बन्ना गुप्ता को घेरा है. उन्होंने सवालों की फेहरिस्त जारी कर मंत्री को स्वयं किसी सक्षम एजेन्सी से  जाँच कराने की अनुशंसा करने की चुनौती दी है. मंजू सिंह ने कहा कि मंत्री बन्ना गुप्ता जांच के लिये तैयार हैं तो मुख्यमंत्री से कहें और कोई जाँच एजेंसी तय करायें. मंजू सिंह ने सवाल किया की उन्होंने ट्रेजरी में कितना पैसा निकालने के लिए भेजा, कितना निकला, किसको मिला, किसका लैप्स हो गया. उन्होंने इन सारे सवालों का जवाब मंत्री से मंगा . मंजू सिंह ने कहा की स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव मनोज कुमार ने कहा है कि कुछ को मिला है. राज्य में 103 करोड़ किसे-किसे देना था. उनको मिला या सब बन्नाबांट हो गया. कहा कि स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य सचिव को देने का आदेश दिया या नहीं ये बतायें. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-babulal-marandi-reached-the-city-demanded-the-resignation-of-hemant-sarkar/">जमशेदपुर

: शहर पहुंचे बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार से की इस्तीफा देने की मांग
 

मार्च लूट की मनसा सफल नहीं हो पाई

  भाजमो महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मंजू सिंह ने कहा कि 31 मार्च 2020 की रात 9 बजे बन्ना ने ट्रेजरी में इसलिये बिल भेजा की  जल्द बाज़ी में निकासी हो जायेगी और मार्च लूट का मंसूबा पूरा हो जायेगा . उन्होंने कहा कि मंत्री अपने कारनामों पर पर्दा डालने का लाख प्रयास कर ले लेकिन लूट की गाथा को जनता समझ चुकी है. बन्नाबाँट का जो षड्यंत्र मंत्री ने रचा था उसका एक एक पहलु खुलकर सामने आ गया है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-christian-community-celebrates-the-festival-of-easter-remembers-the-ancestors/">मनोहरपुर

: मसीही समुदाय ने मनाया ईस्टर का त्योहार,पूर्वजों को किया याद

नैतिकता के आधार पर मांगा इस्तीफा

भाजमो नेत्री ने नैतिकता के आधार पर बन्ना गुप्ता को स्वास्थ्य मंत्री के पद से त्यागपत्र देने की मांग की और जनता से माफी मांगने के लिए कहा. कहा कि अगर बन्ना गुप्ता ऐसा करते हैं तो राजनीति के क्षेत्र में एक मिसाल कायम होगी की किसी मंत्री ने अपने निर्दोष होने की जांच कराने का आदेश सरकार से स्वयं मांग की है . [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही