Search

 
 
 

जमशेदपुर: जनप्रतिनिधियों ने नहीं दिया ध्यान तो खुद जनता कर रही बागबेड़ा में सड़क की मरम्मत

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : बागबेड़ा में जब जनप्रतिनिधियों ने ध्यान नहीं दिया, तो लोगों ने खुद ही चंदा कर और श्रमदान कर सड़क की मरम्मत करने का बीड़ा उठाया है. इन लोगों ने मंगलवार से सड़क की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है. इलाके के लोगों का कहना है कि उन्होंने क्षेत्र के विधायक व सांसद से लेकर डीसी और पथ निर्माण विभाग तक से सड़क की मरम्मत की गुहार लगाई. लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-many-trains-including-steel-express-canceled-due-to-rail-chakka-jam-passenger-lightheaded/">जमशेदपुर

: रेल चक्का जाम से स्टील एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, यात्री हलकान

सात साल से जर्जर है 10 किलोमीटर लंबी सड़क

अब वह लोग खुद अपने पैसे से श्रमदान कर सड़क की मरम्मत करा रहे हैं. घाघीडीह सेंट्रल जेल से लाल बिल्डिंग चौक तक लगभग 10 किलोमीटर लंबी सड़क 7 साल से जर्जर है. इस पर चलना मुश्किल है. बड़े-बड़े गड्ढे हैं. इसके चलते कई लोग घायल भी हो चुके हैं. अक्सर हादसे होते रहते हैं. एक ग्रामीण ने बताया कि अब खुद ही वो लोग मरम्मत करा लेंगे. ताकि उन्हें किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं हो.

सारा तंत्र लूट खसोट में लगा है: राम सबुल

घाघीडीह सेंट्रल जेल से लाल बिल्डिंग चौक तक सड़क की मरम्मत के काम में हाथ बंटा रहे. इलाके के राम सबुल का कहना है की जनता की समस्याओं की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है. सारा तंत्र लूट खसोट में लगा है. जहां लोगों को पैसा दिखता है वही वह रुचि लेते हैं. राम सबुल ने कहा कि वह लोग चार साल से इस सड़क को बनवाने के लिए विधायक  व सांसद से लेकर अधिकारियों तक दौड़ लगा चुके हैं. लेकिन किसी ने उनकी एक नहीं सुनी. उनका कहना है कि पाइप लाइन बिछाने के लिये सड़क को खोद दिया गया था. लेकिन इसकी मरम्मत नहीं कराई गई. इसे भी पढ़ें: चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-not-a-single-permanent-teacher-of-tribal-and-regional-language-in-kolhan-university/">चाईबासा

: कोल्हान विवि में जनजाति व क्षेत्रीय भाषा के एक भी स्थायी शिक्षक नहीं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही