Jamshedpur (Rohit Kumar) : पूर्वी सिंहभूम जिले में नकली शराब बिक रही है. इसका खुलासा उत्पाद विभाग की छापामारी में हुआ है. उत्पाद की टीम ने शनिवार को कोवाली में छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली शराब की खेप जब्त की है. मौके से करीब पांच लाख की नकली शराब बरामद हुई है. इसके अलावा टीम ने बार कोड स्टीकर, ब्रांडेड कंपनी की बोतल, ढक्कन, स्वाद लाने वाला कैरेमल और अन्य सामान भी जब्त किया है. यह कार्रवाई कोवाली थाना क्षेत्र के नीमटांड गांव में हुई है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ban-on-reinstatement-of-teachers-and-employees-on-contract-in-womens-university/">जमशेदपुर
: वीमेंस यूनिवर्सिटी में संविदा पर शिक्षकों व कर्मचारियों की बहाली पर रोक
: वर्षा पटेल हत्याकांड में एएसआई धर्मेंद्र दोषी करार
: वीमेंस यूनिवर्सिटी में संविदा पर शिक्षकों व कर्मचारियों की बहाली पर रोक
सीआईडी करेगी मामले की जांच
जानकारी देते हुए एके सिंह ने बताया कि कई बार सूचना मिल रही थी कि इलाके में अवैध तरीके से शराब बनाया जा रहा है जिसके बाद टीम द्वारा छापेमारी कर नकली शराब को जब्त किया गया. उन्होंने कहा कि होली के समय जल्दी रुपये कमाने के चक्कर में लोग नकली शराब बनाकर बेच रहे है. इसके पूर्व भी कई बार छापेमारी कर नकली शराब को जब्त किया गया है, कई मामलों को सीआईडी जांच के लिए सौंपा गया है. यह मामला भी सीआईडी को सौंपा जाएगा ताकि इस अवैध कारोबार में शामिल सफेदपोश लोगों का नाम सामने आ सके. उन्होंने लोगों से अपील की है कि शराब का सेवन ना करे, अगर शराब का सेवन करना ही है तो सरकारी दुकान से ही खरीदे. सरकारी दुकान में भी नकली शराब मिले तो इसकी शिकायत विभाग से करे. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-asi-dharmendra-convicted-in-varsha-patel-murder-case/">जमशेदपुर: वर्षा पटेल हत्याकांड में एएसआई धर्मेंद्र दोषी करार
Leave a Comment