Search

जमशेदपुर : आमबागान में डिज्नीलैंड के बाहर अब तक हो रही थी पार्किंग की अवैध वसूली, अब जेएनएसी ने किया टेंडर

Jamshedpur : जमशेदपुर आम बागान में डिज्नीलैंड के बाहर पार्किंग की अवैध वसूली हो रही थी. कार और बाइक सवारों से पार्किंग के तौर पर 50 रुपए तक वसूले जा रहे थे. इस अवैध वसूली से लोग परेशान थे. अब मंगलवार को जेएनएसी ने पार्किंग की बंदोबस्ती कर दी है. जेएनएसी इलाके में कई जगह पार्किंग की अवैध वसूली होती है. जेएनएसी के अधिकारी ध्यान नहीं दे पाते. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-is-the-brown-sugar-business-the-reason-behind-rajkumars-murder/">आदित्यपुर

: राजकुमार की हत्या का कारण कहीं ब्राउन शुगर का कारोबार तो नहीं?

155500 रुपए में हुआ ठेका

आम बागान में डिज्नीलैंड के बाहर पार्किंग की बंदोबस्ती एक लाख 55 हजार 500 रुपए में हुई है. पार्किंग का ठेका साईं इंटरप्राइजेज को दिया गया है. इसके लिए हुई डाक बंदोबस्ती में 4 ठेकेदारों ने हिस्सा लिया. साईं इंटरप्राइजेज ने अधिकतम बोली लगाई थी. इसलिए उसे पार्किंग का ठेका दिया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//