Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम में 141 गांव ऐसे जहां चिराग जलाने वाला कोई नहीं

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : साल 2011 में हुई जनगणना के अनुसार पूर्वी सिंहभूम जिले की जनसंख्या 22,93,919 है. जनगणना के दौरान जहां जनसंख्या दर में 15.58 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है. वहीं, जिले में सैकड़ों गांव ऐसे हैं जहां आज चिराग जलाने वाला कोई नही है. 2011 व उसके बाद के वर्षों में किए गए सर्वे के आधार पर पूर्वी सिंहभूम के आठ प्रखंडों में ऐसे 141 बेचरागी गांव चिन्हित किए गए जो सरकार दस्तावेज में दर्ज है. इसे भी पढ़े : रांची">https://lagatar.in/ranchi-businessman-shot-in-palamu-condition-critical/">रांची

के कारोबारी को पलामू में मारी गई गोली, हालत गंभीर

सबसे अधिक बहरागोड़ा प्रखंड में 89 बेचिरागी गांव

पूर्वी सिंहभूम में प्रखंडवार चिरागी गांव की बात करें तो जिले के आठ प्रखंड के कुल 141 गांव बेचिरागी के तौर पर चिन्हित किए गए हैं. सबसे ज्यादा बहरागोड़ा प्रखंड में 89 और जमशेदपुर प्रखंड में मात्र एक गांव है. वहीं, धालभूमगढ़ में छह, पटमदा में पांच, गुड़ाबांदा में 10, घाटशिला में 10, चाकुलिया में 12 और पोटका प्रखंड में आठ गांव ऐसे है जहां से लोगों ने पलायन किया है. ऐसा भी नही है कि गांव की आबादी शहर में आकर बस गई हो. विदित हो कि जिले की कुल आबादी 55.56 प्रतिशत शहर में जबकि 44.43 प्रतिशत आबादी गांवों में बसती है. इसे भी पढ़े : खूंखार">https://lagatar.in/the-dreaded-maoist-jatru-kherwar-surrendered-was-troubled-by-the-exploitation-in-the-organization/">खूंखार

माओवादी जतरू खेरवार ने किया सरेंडर, संगठन में शोषण से था परेशान

सरकारी योजनाएं पलायन रोकने में फेल

सरकार द्वारा गांव में रोजगार उपलब्ध करवाकर पलायन रोकने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है. लेकिन गावं से पलायन जारी है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण जिले के 141 बेचिरागी गांव अपनी गवाही देकर कर रहे हैं. सरकार द्वारा मनरेगा, जलसंरक्षण, बागवानी,14 न 15 फाइनेंस और पंचायत के माध्यम से ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है. वहीं, कौशल विकास विभाग द्वारा ग्रमीणों को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है. इसके बावजूद गांवों में पलायन जारी है. साफ शब्दों में कहे तो गांवों में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाएं भी गांवों से पलायन रोकने में फीसड्डी साबित हो रही है. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-three-female-players-selected-for-the-national-womens-under-17-football-tournament/">चाईबासा

: राष्ट्रीय महिला अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए तीन महिला खिलाड़ियों का चयन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही