Search

 
 
 

जमशेदपुर : आरटीआई कार्यकर्ता संघ की बैठक में अनुमंडल व जिलास्तर पर सम्मेलन आयोजित करने पर बनी सहमति

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : आरटीआई कार्यकर्ता संघ केन्द्रीय समिति की बैठक केन्द्रीय अध्यक्ष दिल बहादुर कि अध्यक्षता में बिस्टुपुर स्थित निर्मल गेस्ट हाउस में हुई.बैठक को संबोधित करते हुए श्री दिल बहादुर ने कहा कि झारखंड राज्य में ये सबसे बड़ी विडंबना है कि आज तक झारखंड राज्य में मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों एवं मानव आयोग अधिकार, लोकायुक्त जैसे संवैधानिक पदों की नियुक्तियां नहीं हो पाना आम जनता के लिए बड़ी दुर्भाग्य की बात है. राज्य सरकार को गंभीरता से लेते हुए सरकार के सभी संवैधानिक विभागों में रिक्त पड़े पदों पर अविलंब नियुक्ति करनी चाहिए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-protest-against-the-manipur-incident-congressmen-took-out-a-half-naked-protest-march-burnt-an-effigy/">जमशेदपुर

: मणिपुर की घटना के विरोध में कांग्रेसियों ने अर्धनग्न होकर निकाला आक्रोश मार्च, फूंका पुतला

बर्दास्त नहीं होगा भ्रष्टाचार- कृतिवास

केन्द्रीय महासचिव कृतिवास मंडल ने कहा कि जन सूचना पदाधिकारी सूचना देने के नाम पर आरटीआई 2005की धारा( 8ज) का गलत उपयोग करके आवेदक को सूचना देने में साफ साफ इन्कार कर रहे हैं. वहीं दुसरी और प्रथम अपीलीय प्राधिकारी के द्वारा भी जन सूचना पदाधिकारी को बचाने का काम किया जा रहा है. श्री मंडल ने कहा कि प्रत्येक आरटीआई कार्यकर्ता की लंडा़ई भ्रष्टाचार के खिलाफ है और भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया है कि आरटीआई 2005 के प्रावधान के तहत सभी जन सूचना पदाधिकारी और प्रथम अपीलीय प्राधिकारी अपने कार्यालय के मुख्य द्वार पर जनसूचना पदाधिकारी का नाम प्लेट लगाये तथा सूचना उपलब्ध कराते समय आवेदक के पत्र में प्रथम अपीलीय प्राधिकारी का नाम अवश्य उल्लेख किया जाय ताकि आवेदक को प्रथम अपील आवेदन करने में सहूलियत हो सके. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mangal-kalindi-laid-the-foundation-stone-for-beautification-of-jahergarh-in-cholagoda-and-construction-of-culvert-in-dhanchattani/">जमशेदपुर

: छोलागोड़ा में जाहेरगढ़ के सौंदरीकरण व धानचट्टानी में पुलिया निर्माण का मंगल कालिंदी ने किया शिलान्यास

अनुमंडल व जिला स्तरीय होगा सम्मेलन

बैठक में आम राय बनी कि कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों में जागरूकता लाने के लिए 6 अगस्त 2023 को घाटशिला अनुमंडलीय स्तरीय, 13 अगस्त 2023 को सरायकेला खरसावां जिला स्तरीय सम्मेलन, आयोजित किया जाएगा जिसमें प्रभारी अनंत महतो,आशुषतामा कर्मकार, प्रकाश सिंह मुंडा को बनाया गया है. जबकि 20 अगस्त 2023 को धालभूम अनुमंडलीय स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. जिसमें प्रभारी बिजय सिंह मुंडा, राजू कुमार श्रीवास्तव, राजीव कुमार चौधरी, दिनेश कर्मकार, कृष्णा साडिल ,विमल दास, कांगेस महतो, सुनील मुर्मू को बनाया गया है. वहीं 3 सितम्बर 2023 को केन्द्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा तथा इस बार 12 अक्टूबर 2023 को आरटीआई दिवस भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया.इस बैठक में मुख्य रूप से केन्द्रीय उपाध्यक्ष पूरबी घोष, उप महासचिव सत्येंद्र सिंह, सचिव काग्रेस महतो, राजीव चौधरी, कृष्णा साडिल, प्रकाश सिंह मुंडा, अनंत कुमार महतो, बिजय सिंह मुंडा, प्रमोद कुमार शर्मा, राहुल प्रसाद, राजू कुमार श्रीवास्तव, आशुषतामा कर्मकार, बिमल कुमार दास, सुनील मुर्मू, दिनेश कर्मकार एवं कई आरटीआई कार्यकर्ता मौजूद थे. अंत में धन्यवाद ज्ञापन सदन ठाकुर ने दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-united-forum-for-peace-and-justice-formed-will-coordinate-between-government-and-public-on-manipur-ucc-and-public-interest-issues/">जमशेदपुर

: यूनाइटेड फोरम फॉर पीस एंड जस्टिस का हुआ गठन, मणिपुर, यूसीसी व जनहित मुद्दों पर सरकार और जनता में करेगा समन्वय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही