Search

 
 
 

जमशेदपुर : पटमदा में झामुमो के कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में कईयो ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : पटमदा डाक बंगला परिसर में झामुमो पटमदा प्रखंड कमेटी द्वारा एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया.  जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सत्तारूढ़ दल के सचेतक सह जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक मंगल कालिन्दी और विशिष्ट अतिथि में झारखंड आंदोलनकारी आस्तिक महतो शामिल हुए. उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि उनके अथक प्रयास से राज्य सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है. उन्होंने पार्टी के पटमदा प्रखंड की 15 पंचायतों के पदाधिकारियों को पंचायत स्तर पर योजनाओं का प्रचार प्रसार करने और संगठन को मजबुत करने का निर्देश दिया. झारखंड आंदोलनकारी और झामुमो के वरिष्ठ नेता आस्तिक महतो ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है. विधायक की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि मंगल कालिंदी जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहे हैं और जनता के सुख दुख में भी उनके साथ खड़े रहते हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mp-demands-to-start-stoppage-of-trains-at-various-stations-closed-during-corona-period/">जमशेदपुर

: कोरोना काल में बंद विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव शुरु कराने की सांसद ने की मांग

भाजपा-आजसू के कार्यकर्ताओं ने ली पार्टी की सदस्यता

कार्यक्रम के दौरान पटमदा प्रखंड के भाजपा एवं आजसू के युवाओं ने राज्य सरकार और विधायक की कार्यशैली से प्रभावित झामुमो का दामन थामा. विधायक और अन्य अतिथियों ने युवाओं को पार्टी का अंग वस्त्र और माला पहनाकर स्वागत किया. मौके पर झामुमो केन्द्रीय सदस्य महावीर मुर्मू, विधायक प्रतिनिधि चंद्र सेखर टूडु, प्रतिनिधि छूटूं लाल हांसदा, बोड़ाम के पूर्व पार्षद स्वपन महतो, झामुमो नेता सुभाष कर्मकार, श्यामापद महतो, कालीपद महतो, अश्विनी महतो, दिवाकर टूडु, जितुलाल हांसदा, जामिनी प्रामाणिक, समीर महतो, काजल सिंह समेत पटमदा क्षेत्र की 15 पंचायत के पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-by-protesting-at-the-district-headquarters-the-ajsu-party-made-many-serious-allegations-against-the-government/">जमशेदपुर

: जिला मुख्यालय पर धरना देकर आजसू पार्टी ने सरकार पर लगाए कई गंभीर आरोप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही