Search

 
 
 

जमशेदपुर : कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए स्कूलों में कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने की मांग

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है. लेकिन किसी भी स्कूल में कोरोना गाइडलाइंस का पालन नहीं हो रहा है. ना तो टीचर मास्क लगा रहे हैं न बच्चों को मास्क लगवाया जा रहा है. स्कूली वाहनों में भी बच्चे एक दूसरे के नजदीक बैठ रहे हैं. ऐसे में कोरोना के केस और तेजी से बढ़ने की आशंका है. इसे देखते हुए अभिभावक संघ के अध्यक्ष डॉ उमेश कुमार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा शिक्षा मंत्री और जमशेदपुर की डीसी विजया जाधव को पत्र लिखकर स्कूलों और स्कूलों तक बच्चों को पहुंचाने वाले वाहनों में कोरोना गाइडलाइंस का पालन कराने की मांग की है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sanjhi-awaaz-sanstha-apprised-the-governor-about-the-needs-of-the-society/">जमशेदपुर

: सांझी आवाज़ संस्था ने राज्यपाल को समाज की जरूरतों से कराया अवगत

शारीरिक दूरी का भी नहीं हो रहा पालन

अभिभावक संघ के डॉक्टर उमेश कुमार ने बताया कि स्कूलों में शारीरिक दूरी का भी पालन नहीं हो रहा है. बच्चें जब स्कूल जाते हैं तो उसमें भी शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो पाता. इसलिए सरकार इस संबंध में आदेश जारी करे और कोरोना गाइडलाइंस का पालन कराए.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही