Search

 
 
 

जमशेदपुर : अध्यापन के साथ शोध की गतिविधियां बढ़ाएं शिक्षक- कुलपति

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar): वीमेंस यूनिवर्सिटी में कुलपति प्रोफेसर डॉ. अंजिला गुप्ता की अध्यक्षता में सभी संकाय सदस्यों की बैठक में कुलपति ने गुरुवार को निर्देश दिया कि शिक्षकगण अध्यापन के साथ ही शोध की गतिविधियों को भी बढ़ाएं. रिसर्च प्रोजेक्ट करें, कंसल्टेंसी प्रोजेक्ट के लिये प्रयास करें. इसे भी पढ़ें: BREAKING">https://lagatar.in/breaking-hearing-of-6th-jpsc-case-completed-in-supreme-court-the-court-reserved-its-decision/">BREAKING

: सुप्रीम कोर्ट में 6th JPSC मामले की सुनवाई पूरी, कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों में सहभागिता करें

कुलपति ने कहा कि विभागीय गतिविधियों में सक्रिय होने के साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों में सहभागिता करें. रिसर्च के आउटपुट्स के पेटेंट के लिये आवेदन करें. शोध पत्र प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशित कराएं. यूजीसी केयर लिस्ट में सूचीबद्ध पत्रिकाओं को आइडेंटिफाई करें और अपने प्रकाशन को समृद्ध करें. ये सभी गतिविधियां नैक द्वारा अच्छी ग्रेडिंग प्राप्त करने के लिये आवश्यक है.

पूरे पाठ्यक्रम की आउटलाइन तैयार करें

बैठक के दौरान उन्होंने नई शिक्षा नीति-2020 के तहत सभी संकायाध्यक्ष और विभागाध्यक्ष को निर्देश दिया कि एचआरडी द्वारा एनईपी 2020 के ससमय क्रियान्वयन के लिये जो निर्देश प्राप्त हुए हैं, उसके आलोक में स्नातक के चार वर्षीय पाठ्यक्रमों के नाम तय करें और अपने पूरे पाठ्यक्रम की एक आउटलाइन तैयार करें. एचआरडी द्वारा पाठ्यक्रम निर्माण संबंधित विस्तृत निर्देश प्राप्त होने के उपरांत अपने पाठ्यक्रम को तैयार कर लें. इसके लिये उन्होंने सभी विभागाध्यक्ष को बोर्ड ऑफ स्टडीज के गठन का प्रस्ताव देने का निर्देश दिया. बैठक का संचालन आइक्यूएसी डायरेक्टर राजेंद्र कुमार जायसवाल ने किया. इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. प्रभात कुमार सिंह सहित सभी संकायाध्यक्ष व विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें:राष्ट्रपत्नी">https://lagatar.in/adhir-ranjan-trapped-for-speaking-the-rashtrapatni-smriti-irani-in-lok-sabha-nirmala-sitharaman-in-rajya-sabha-slammed-congress-saying-sonia-should-apologize-to-tribals-of-country/">राष्ट्रपत्नी

बोलने पर फंसे अधीर रंजन, लोकसभा में स्‍मृति ईरानी, राज्यसभा में निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस को लताड़ा, कहा, सोनिया देश के आदिवासियों से माफी मांगे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही