Search

 
 
 

जमशेदपुरः स्टार्टअप से ही भारत बनेगा आत्मनिर्भर- डॉ. एसके सिंह

डॉ. एसके सिंह ने कहा कि आज के समय में एंटरप्रेन्योरशिप सबसे सशक्त माध्यम है, जिससे युवा केवल जॉब सीकर नहीं बल्कि जॉब क्रिएटर बन सकते हैं. स्टार्टअप से ही आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है.
 

Jamshedpur : को-ऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर के स्वामी विवेकानंद कॉन्फ्रेंस हॉल में गुरुवार को स्टार्टअप एंड एंटरप्रेन्योरशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अमर सिंह द्वारा अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ. समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बीए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के चेयरमैन डॉ. एसके सिंह शरीक हुए. उन्होंने कहा कि आज के समय में एंटरप्रेन्योरशिप सबसे सशक्त माध्यम है, जिससे युवा केवल जॉब सीकर नहीं बल्कि जॉब क्रिएटर बन सकते हैं. स्टार्टअप से ही आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है.


उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ यदि इनोवेशन व जोखिम उठाने की क्षमता जुड़ जाए, तो युवा अपने जीवन के साथ-साथ समाज व राष्ट्र को भी आगे बढ़ा सकते हैं. डॉ. सिंह ने छात्रों को स्पेसशिप 2026 के बारे में विस्तृत जानकारी दी. कहा कि यह एक नवाचार आधारित मंच है, जहां छात्र अपने नए और रचनात्मक विचार प्रस्तुत कर सकते हैं. इनोवेशन ही आज की दुनिया को आगे बढ़ाने की सबसे बड़ी शक्ति है.


कार्यक्रम में डॉ. किरण दुबे ने मुख्य अतिथि का परिचय प्रस्तुत किया, जबकि दर्शनशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. डुमरेन्द्र राजन ने संचालन किया. मौके पर बेसबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. हसन इमाम, बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. इरशाद सहित कॉलेज के शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

Uploaded Image


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही