Jamshedpur ( Sunil Pandey) : गुरु गोबिंद सिंह जी की जन्म स्थली तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधन कमेटी के सदस्यों का चुनाव होना है और दक्षिण बिहार निर्वाचन क्षेत्र से किसी की जीत की राह को कोल्हान, रांची, धनबाद आसान करती रही है. वर्तमान महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह का चुनाव मैदान में उतरना तकरीबन तय माना जा रहा है. क्योंकि कोल्हान की तिगड़ी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है. इस तिकड़ी में सीजीपीसी के पूर्व प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह, वर्तमान प्रधान भगवान सिंह एवं गुरमीत सिंह तोते का नाम शुमार है. इस तिकड़ी ने हाल ही में सीजीपीसी चुनाव में एक तरफा जीत हासिल कर दिखा दिया कि लोगों का प्यार व समर्थन उनके साथ है. सरदार शैलेंद्र सिंह सीजीपीसी में नौ साल प्रधान और तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब में कार्यकारी प्रधान रह चुके हैं. कौम में उनकी अच्छी पकड़ है. भगवान सिंह सहज और सरल उपलब्ध रहते है और गुरमीत सिंह तोते बेगाने को अपना बनाने का गुर जानते हैं.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ssp-flagged-off-mobile-soft-drink-agar-jal/">जमशेदपुर
: एसएसपी ने चलंत शीतल पेय अग्र-जल का झंडी दिखाकर किया शुभांरंभ तीन जिलों का रहता है दबदबा
तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधन कमेटी में दक्षिण बिहार निर्वाचन क्षेत्र के तीन प्रमुख शहर रांची, धनबाद एवं जमशेदपुर का दबदबा रहा है. सीजीपीसी के संरक्षक गुरदीप सिंह पप्पू, अमरप्रीत सिंह काले सहित कई प्रधानों ने सरदार शैलेंद्र सिंह से आग्रह किया है कि वह इंद्रजीत सिंह को अपना समर्थन दें जिससे वे निर्विरोध जीत दर्ज कर सकें. पिछले चुनाव में सरदार इंद्रजीत सिंह को झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष एवं रांची के भाजपा नेता गुरविंदर सिंह सेठी, सिंदरी के सेवा सिंह एवं धनबाद के सरदार चहल ने खुलकर सहयोग और समर्थन कर जिताया था.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mass-prayer-hall-and-badminton-court-inaugurated-at-loyola-school/">जमशेदपुर
: लोयोला स्कूल में सामूहिक प्रार्थना कक्ष व बैडमिंटन कोर्ट का हुआ उद्घाटन [wpse_comments_template]
Leave a Comment