Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : को-ऑपरेटिव कॉलेज में इंडक्शन मीट, कुश कुमार मिस्टर और सुष्मिता कुमारी मिस फ्रेशर

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के शिक्षा संकाय में बुधवार को बीएड 2022-24 में नवनामांकित छात्र-छात्राओं के लिए इंडक्शन मीट का आयोजन किया गया. कॉलेज की प्रोफेसर इंचार्ज डॉ मीता सिन्हा, को-ऑर्डिनेटर ब्रजेश कुमार व विभागाध्यक्ष डॉ राजू ओझा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. स्वागत भाषण डॉ राजू ओझा ने किया. वहीं सत्र 2021-23 के छात्र-छात्राओं ने नवनामांकित विद्यार्थियों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किये. साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए, जिसमें संथाली नृत्य आदि प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम में कुश कुमार को मिस्टर और सुष्मिता कुमारी को मिस फ्रेशर चुना गया. इसे भी पढ़ें : जेटेट">https://lagatar.in/high-court-seeks-response-from-government-and-ncet-on-petition-filed-for-jetet-exam/">जेटेट

परीक्षा के लिए दायर याचिका पर हाईकोर्ट ने सरकार और NCET से मांगा जवाब
इस दौरान नवनामांकित छात्र-छात्राओं का विभाग के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों से परिचय कराया गया. तत्पश्चात विभाग की ओर से नवनामांकित छात्र-छात्राओं को यूनिफॉर्म, क्लास रूटीन, परीक्षा, उपस्थिति, अनुशासन आदि के संबंध में जानकारी दी गयी. कार्यक्रम के समापन पर डॉ महेंद्र प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इस अवसर पर विभाग के शिक्षक फ्लोरेंस बेक, डॉ इरशाद खान, मनोज कुमार, डॉ विनय पाठक, अजीत दुबे, डॉ खुशवंत कौर, पूनम कुमारी, बीरूपक्ष महतो, कार्तिक चंद्र साव, भीम राम, अमित जेना, जोबा टुडू समेत सभी शिक्षकेतर कर्मचारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही