Search

 
 
 

Jamshedpur : आदिम जनजातीय समूह की महिलाओं को दी मासिक धर्म व स्वच्छता की जानकारी

जिला आयुष कार्यालय की ओर से सोमवार को आदिम जनजातीय समूह की महिलाओं एवं किशोरियों के लिए मासिक धर्म एवं स्वच्छता जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया. यह कैंप जुगसलाई सह गोलमुरी प्रखंड के बड़ाबांकी सबर टोला एवं पीपला गांव, बोड़ाम प्रखंड के पगदा तथा पटमदा प्रखंड के गोबरघूसी सबर बस्ती में आयोजित हुआ.
 
कैंप में महिलाओं को जानकारी देते अधिकारी.

Vishwajeet Bhatt

Jamshedpur :  उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार जिला आयुष कार्यालय की ओर से सोमवार को आदिम जनजातीय समूह की महिलाओं एवं किशोरियों के लिए मासिक धर्म एवं स्वच्छता जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया. यह कैंप जुगसलाई सह गोलमुरी प्रखंड के बड़ाबांकी सबर टोला एवं पीपला गांव, बोड़ाम प्रखंड के पगदा तथा पटमदा प्रखंड के गोबरघूसी सबर बस्ती में आयोजित हुआ.

स्वास्थ्य सुरक्षा के संबंध में दी गई जानकारी

कैंप में महिलाओं एवं किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता, देखभाल के उपाय तथा स्वास्थ्य सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई. साथ ही प्रतिभागी महिलाओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण किया गया. कुल 116 महिलाओं एवं किशोरियों ने इस कैंप का लाभ उठाया. कैंप में डीपीएम (आयुष) डॉ. निशांत प्रिय, आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. राकेश कुमार पाल, आलोक त्रिपाठी, श्वेता पांडे, प्रवीण कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे. आयुष विभाग द्वारा अगला कैंप मंगलवार को पोटका, मुसाबनी एवं डुमरिया प्रखंड के आदिम जनजातीय समूहों के बीच आयोजित किया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही