Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अपराधी राहुल सिंह ने जेल में बंद गैंगस्टर सुजीत सिन्हा को सोशल मीडिया पर दी धमकी

अपराधी राहुल सिंह ने सोशल मीडिया पर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जेल में बंद गैंगस्टर सुजीत सिन्हा को धमकी दी है. प्रेस विज्ञप्ति जारी कर राहुल सिंह ने सीधे तौर पर गैंगस्टर सुजीत सिन्हा को उसके परिवार और वित्तीय स्रोतों को लेकर गंभीर धमकी दी है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : अपराधी राहुल सिंह ने सोशल मीडिया पर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जेल में बंद गैंगस्टर सुजीत सिन्हा को धमकी दी है. प्रेस विज्ञप्ति जारी कर राहुल सिंह ने सीधे तौर पर गैंगस्टर सुजीत सिन्हा को उसके परिवार और वित्तीय स्रोतों को लेकर गंभीर धमकी दी है. 

 

Uploaded Image

हिंदी में जारी इस नोट में सुजीत सिन्हा पर एक कहावत 100 चूहा खाकर बिल्ली हज को चली सटीक बैठने का दावा किया गया है और कहा गया है कि उनके गैंग के सभी वित्तीय स्रोतों की लिस्ट बनाई जा रही है.

 

प्रेस नोट में सुजीत सिन्हा को चेतावनी दी गई है कि वह अपने घर-परिवार की सुरक्षा की व्यवस्था कर ले, अन्यथा परिणाम बुरे होंगे. धमकी देने वाले राहुल सिंह ने पलामू जेल के सुपरिटेंडेंट और जेलर को भी तत्काल प्रभाव से सुजीत सिन्हा को जेल के अंदर मिली मोबाइल और अन्य सिस्टम और फैसिलिटी बंद करने की चेतावनी दी है. ऐसा न करने पर, पूरे पलामू जिले को 'अशांत' करने की धमकी दी गई है.

 

प्रेस नोट में पलामू की एसपी से अनुरोध किया गया है कि वे जेल के अंदर से सुजीत सिन्हा द्वारा मोबाइल चलाए जाने के मामले में जेल सुपरिटेंडेंट और जेलर पर तत्काल कार्रवाई करें. राहुल सिंह ने प्रशासन को आगाह किया है कि जिले को अशांत होने से रोकने की जिम्मेदारी अब उन्हीं के ऊपर है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही