Search

जमशेदपुर : वीमेंस कॉलेज में इंटर की छात्राएं कंप्यूटर सेक्शन के बजाय जेनरल सेक्शन में जमा करेंगी फीस

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज के इंटमीडिएट सेक्शन में छात्राओं को कंप्यूटर शिक्षा दे रही एजेंसी को हटाने की कवायद तेज कर दी गयी है. इसके तहत छात्राओं के लिए एक नोटिस जारी किया गया है. साथ ही तीन पदों पर अस्थाई शिक्षक व कर्मचारी की नियुक्ति निकाली गयी है. नोटिस के अनुसार छात्राओं को अब एजेसी संचालित कंप्यूटर सेक्शन में फीस जमा करने से रोक दिया गया है. अब उन्हें कंप्यूटर सेक्शन के बजाय यूनिवर्सिटी के जेनरल सेक्शन में फीस जमा करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही आगामी दिनों में फीस जमा करने की तिथि घोषित करने को कहा गया है. यह नोटिस साइंस, कॉमर्स व आर्ट्स तीनों संकाय की छात्राओं के लिए जारी किया गया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/JWU-1A-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/deoghar-administration-engaged-in-preparation-for-shravani-fair-dc-inspected/">

 देवघर : श्रावणी मेले की तैयारी में जुटा प्रशासन, डीसी ने किया निरीक्षण
इसके साथ ही तीन पदों के लिए भर्ती निकाली गयी है, जो शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए और अस्थाई होगी. इसमें एमकॉम के साथ बीएड डिग्रीधारी कॉमर्स शिक्षक की बहाली निकाली गयी है. इसके अलावा एमटेक या एमसीए डिग्रीधारी कंप्यूटर शिक्षक तथा कंप्यूटर ऑपरेटर सह क्लर्क की भी बहाली निकाली गयी है. कंप्यूटर ऑपरेटर सह क्लर्क के लिए कंप्यूटर में डिप्लोमा धारी होने के साथ ही एमएस वर्ड, एक्सएल आदि की जानकारी अनिवार्य है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp