Search

 
 
 

जमशेदपुर : वर्कर्स कॉलेज में इंटरमीडिएट तीनों संकाय के छात्रों का पुष्प वर्षा एवं तिलक लगाकर हुआ स्वागत

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में शुक्रवार से इंटरमीडिएट तीनों संकाय (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) की सत्र 2022 से 24 की कक्षाएं प्रारंभ हुई. परिचय सत्र में छात्रों का स्वागत तिलक लगाकर एवं पुष्प वर्षा करके किया गया. मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर एसपी महालिक ने छात्रों का स्वागत करते हुए सभी छात्रों से कॉलेज का अनुशासन का पालन करते हुए कक्षा में 75% उपस्थिति के साथ शिक्षा ग्रहण करने की अपील की. उन्होंने कहा कि सभी छात्र पूरे मनोयोग से पढ़ाई करें. जिससे झारखंड स्तर पर प्रथम 10 छात्रों में उनका नाम दर्ज हो. इंटरमीडिएट के प्रभारी परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार ने छात्रों का स्वागत करते करते उनसे शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने की अपील की.  प्रशाखा पदाधिकारी नेमनमोहन ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए सभी अनुशासित रूप से रहने तथा महाविद्यालय का यूनिफॉर्म पहनकर आने की अपील की. कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर जावेद अंसारी ने किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dc-vijaya-jadhav-started-filariasis-eradication-campaign-in-urban-area-by-consuming-medicine/">जमशेदपुर

: डीसी विजया जाधव ने दवा खाकर शहरी क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मुलन अभियान की शुरुआत की
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही