Search

 
 
 

जमशेदपुर : को-ऑपरेटिव कॉलेज में स्नातक के छात्र-छात्राओं के लिए परिचय सत्र का आयोजन

 
Jamshedpur : को-ऑपरेटिव कॉलेज में आईक्यूएसी सेल द्वारा शुक्रवार को स्नातक के छात्र-छात्राओं के लिए परिचय सत्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरूआत माहविद्यालय के प्राचार्य डॉ अमर सिंह के द्वारा दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम की शुरूआत किया गया. विधयार्थियों ने शिक्षकों को पौधा प्रदान करके उनका स्वागत किया. इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अमर सिंह ने कहा कि अपने जीवन में बिना गुरू के मार्गदर्शन के कोई भी छात्र सफलता प्राप्त नहीं कर सकते हैं. इसको लेकर छात्र-छात्राओं को कड़ी मेहनत के साथ ही अपने शिक्षकों के बताये हुए मार्ग पर चलकर पठन-पाठन का कार्य नियमित रूप से करना चाहिए. तभी वह छात्र अपने जीवन में सफल हो सकता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-workshop-on-artificial-intelligence-for-addressing-problems-in-oncology-organized-at-nit/">जमशेदपुर

: NIT में “आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस फॉर एड्रेसिंग प्रोब्लेम्स इन ऑन्कोलॉजी” पर कार्यशाला आयोजित
[caption id="attachment_428121" align="aligncenter" width="560"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/chaibasa-college-2.jpeg"

alt="" width="560" height="373" /> सत्र को संबोधित करते प्राचार्य डॉ अमर सिंह[/caption]

काफी संख्या में उपस्थित रहे शिक्षक

स अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता आईकयूएसी कोर्डिनेटर डॉ नीता सिन्हा, भौतिकी विभाग के हेड डॉ राजीव कुमार, डॉ आर के कर्ण, परीक्षा नियंत्रक डॉ भूषण कुमार सिंह, उप परीक्षा नियंत्रक डॉ आर एस पी सिंह, डॉ सुनीता सहाय, डॉ डी के मित्रा, डॉ कृष्णा प्रसाद, डॉ मंगला श्रीवास्तव, डॉ वी के सिंह, बर्सर डॉ अशोक कुमार रवानी, डॉ अनिल झा, डॉ रणविजय कुमार, वनस्पति विज्ञान के हेड सह सीनेटर ब्रजेश कुमार, जीव विज्ञान के हेड डॉ स्वाती सोरेन, अर्थशास्त्र की हेड डॉ अंतरा कुमारी के अलावे अतिथि शिक्षक के रूप में अंशु श्रीवास्तव, अनुपम कुमारी, पुष्पा सिंह, प्रियंका सिंह समेत काफी संख्या में अतिथि शिक्षक उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन अतिथि शिक्षक स्वाती वत्स ने किया व स्वागत भाषण डॉ नीता सिन्हा ने किया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-mukesh-kumar-re-elected-congress-city-president-a-wave-of-happiness-among-supporters/">चाईबासा

: मुकेश कुमार दोबारा बने कांग्रेस नगर अध्यक्ष, समर्थकों में खुशी की लहर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही