Search

 
 
 

जमशेदपुर : जांच टीम पहुंची को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज, विद्यार्थियों ने 9 सूत्री मांगों से टीम को कराया अवगत

 
Jamshedpur (Raj Laxmi) : को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में गुरुवार को जांच टीम पहुंची. विद्यार्थियों द्वारा लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर किए जा रहे आंदोलन के बाद जांच टीम का गठन किया गया था. सिंडिकेट की बैठक में कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा टीम गठित की गई थी. टीम में कोल्हान के कुलसचिव जयंत शेखर ने प्रोफेसर डॉ. अमर सिंह, राजेश कुमार शुक्ला और कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जितेंद्र कुमार को शामिल किया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-increasing-honorarium-of-village-head-is-not-in-the-interest-of-tribal-society-salkhan/">जमशेदपुर

: ग्राम प्रधान का मानदेय बढ़ाना आदिवासी समाज के हित में नहीं- सालखन

गठित कमेटी ने दिया आश्वासन, जल्दी पूरी होंगी मांगें

विद्यार्थियों की तरफ से छात्र अमर तिवारी ने गेस्ट फैकल्टी की क्लास बढ़ाने, समय परिवर्तन समेत 9 सूत्री मांगों को समिति के सामने रखा था. गठित कमेटी ने जल्द से जल्द इसे पूरा करने का आश्वासन दिया, बैठक में प्रोफेसर आनंद कुमार, संजीव कुमार बिरूली व विद्यार्थियों में अमन उपाध्याय, सुदीप चौधरी व अन्य लोग शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही