Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर :  एटीएम से रुपये नहीं निकलने पर सहयोग लेना पड़ा महंगा, साइबर ठग ने उड़ाये 1.50 लाख

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur :  बिष्टुपुर पेट्रोल पंप के पास स्थित एटीएम से रुपये निकालने के दौरान रुपये नहीं निकलने पर दूसरे से सहयोग लेना सोनारी आशियाना गार्डेन सन फ्लावर के रहने वाले भजन सिंह को काफी महंगा पड़ा है. सहयोग लेने के लिए भजन सिंह ने एटीएम के पिन कोड भी बता दिये. इसके कुछ देर के बाद ही उसी एटीएम से डेढ़ लाख रुपये की निकासी हो गयी. भजन सिंह जब अपने घर चले गये, तब मोबाइल पर मैसेज देखकर भौचक हो गये और बिष्टुपुर थाना पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत की. इसे भी पढ़ें:जमशेदपुर">https://lagatar.in/jfjfjf-jamshedpur-challan-cut-for-putting-random-tempo-on-the-road-in-sakchi-uproar-in-protest/">जमशेदपुर

: साकची में सड़क पर बेतरतीब टेंपो लगाने पर कटा चालान, विरोध में हंगामा

एक नामजद व 4-5 अज्ञात को बनाया गया है आरोपी

जांच के दौरान ही पुलिस को एक ठग के बारे में जानकारी मिली. मुकेश कुमार को नामजद और 4-5 अज्ञात को आरोपी बनाया गया है. घटना 27 जनवरी को दिन के 1.30 बजे की है. भजन सिंह को आवश्यक कार्य के लिए रुपये की जरूरत थी. रुपये नहीं निकलने पर उन्होंने साधारण व्यक्ति जानकर बाहर खड़े व्यक्ति से सहयोग मांगा, लेकिन वह तो साइबर ठग निकला. घटना के बाद बिष्टुपुर पुलिस सीसीटीवी फुटेज निकालकर पूरे मामले की जांच कर रही है. नामजद आरोपी के मोबाइल नंबर का लोकेशन लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें: कोरोना">https://lagatar.in/corona-vaccine-fraud-and-its-wastage-unforgivable-social-crime-deepak-prakash/">कोरोना

टीके का फर्जीवाड़ा और उसकी बर्बादी अक्षम्य सामाजिक अपराध- दीपक प्रकाश [wpse_comments

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही