Search

 
 
 

जमशेदपुरः कराटे चैंपियनशिप में जादूगोड़ा के खिलाड़ियों ने जीते 9 गोल्ड व 4 सिल्वर मेडल

एकेडमी के कराटेकारों ने नौ स्वर्ण, 4 रजत व 2 कांस्य पदक जीते. मुख्य अतिथि भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया. उन्होंने आत्मरक्षा की कला हैपकिडो को वर्तमान समय के लिए जरूरी बताया.
 
विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले.

Jadugora : जमशेदपुर के बागबेड़ा में आयोजित जिला स्तरीय हैपकिडो (कराटे) चैंपियनशिप में द्रोणाचार्य हापकिडो एकेडमी जादूगोड़ा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. एकेडमी के कराटेकारों ने नौ स्वर्ण, 4 रजत व 2 कांस्य पदक जीते. मुख्य अतिथि भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया. उन्होंने आत्मरक्षा की कला हैपकिडो को वर्तमान समय के लिए जरूरी बताया.

 


प्रतियोगिता में एकेडमी के 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया और कुल 15 पदक अपने नाम किया. स्वर्ण पदक पाने वालों में पूनम सोरेन, ओलिवा सेन, अर्णव सिंह, विदिशा गोसाईं, पूनम मुंडा, रोहण खंडेवाल, युवराज सिंह, रेयांश कुमार  व आरवी कोंडापल्ली शामिल हैं. वहीं, तानिया गुप्ता, प्रज्ञा झा, शशांक नंबूदरी व सिद्दार्थ मंडल ने रजत पदक, जबकि मोनालिसा व सुभोदीप पाल ने कांस्य पदक जीता.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही