Search

 
 
 

जमशेदपुर: जीण माता परिवार की आमसभा संपन्न, जीण महोत्सव 29 मार्च को

 
Jamshedpur:  अग्रसेन भवन में बजरंग लाल अग्रवाल की अध्यक्षता में गुरुवार को जीण माता परिवार की आमसभा का आयोजन किया गया. आम सभा में कोषाध्यक्ष विनोद खन्ना द्वारा सत्र 2019-21 के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया. जिसे सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया. भव्य जीण  महोत्सव 2022 के आयोजन के लिए विस्तार से चर्चा की गई. जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 29 मार्च को बंगाल क्लब में महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. जीण महोत्सव दो चरणों में आयोजित होगा. इसे भी पढ़ें: पूर्वी">https://lagatar.in/mining-game-one-in-east-singhbhum-the-new-ones-are-also-extracting-oil-from-the-stone/">पूर्वी

सिंहभूम में माइनिंग का खेल-एक:  नए वाले साहब तो पत्‍थर से भी निकाल रहे “तेल”

जीण महोत्‍सव के प्रथम चरण में मंगल पाठ एवं द्वितीय चरण में भजन संध्या एवं प्रसाद

जीण महोत्‍सव के प्रथम चरण में महिलाओं द्वारा मंगल पाठ एवं द्वितीय चरण  में भजन संध्या एवं प्रसाद होना निश्चित हुआ है. जीण महोत्सव 2022 के सफल आयोजन के लिये संयोजक कमल अग्रवाल, सहसंयोजक अनंत अग्रवाल एवं प्रेस प्रवक्ता दीपक पारिक को प्रभार दिया गया. बैठक के अंत में धन्यवाद ज्ञापन दीपक पारिक द्वारा किया गया. बैठक में मुख्य रूप से शंभू खन्ना,  विनोद खन्ना, सुनील देबूका, राजकुमारी रिंगसिया, प्रमोद खन्ना, विशाल अग्रवाल, सीताराम देबूका, जगदीश खेमका, तुलसी खेमका, पवन संघी, मनीष खन्ना सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: झारखंड">https://lagatar.in/demand-for-implementation-of-old-pension-scheme-intensified-in-jharkhand-what-did-the-employees-union-representatives-say/">झारखंड

में पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग तेज, क्या कहा कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधियों ने
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही