Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : 19 मार्च को साकची बंगाल क्लब में सजेगा जीण माता का दरबार

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : साकची बंगाल क्लब में 19 मार्च रविवार को जीण माता का भव्य 17वां वार्षिक महोत्सव मनाया जाएगा, जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं. यह जानकारी सोमवार को श्री जीण माता परिवार जमशेदपुर के अध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल एवं संस्थापक शंभू खन्ना ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी. उन्होंने बताया कि साकची बंगाल क्लब के एसी हॉल में दोपहर तीन बजे से मां भवानी जीण शक्ति का मंगल पाठ और संध्या 8.30 बजे से भजनों की अमृत वर्षा होगी. इसे भी पढ़ेंचांडिल">https://lagatar.in/chandil-people-swinging-in-the-cultural-program-at-saraswati-mela/">चांडिल

: सरस्वती मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम में झूम रहे लोग

कोलकाता के कारीगर सजाएंगे माता का भव्य दरबार

कोलकात्ता के कारीगरों द्धारा फूलों से माता का भव्य दरबार सजाया जाएगा. मंगल पाठ का कूपन पहले आओ-पहले पाओं की तर्ज पर भक्तों के बीच बांटा जाएगा. अग्रवाल ने बताया कि पिछले दिनों हुई बैठक में कमिटी का विस्तार करते हुए बजरंग अग्रवाल को कार्यक्रम का संयोजक एवं शंकर अग्रवाल को प्रेस प्रभारी बनाया गया है. महोत्सव को सफल बनाने में जीण माता परिवार के सभी सदस्य लग गए हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही