Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जेजीआई ने वर्टिकल किया लांच, ऑफलाइन की तरह ऑनलाइन क्लास की मिलती है सुविधा

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Anand Mishra) : बेंगलुरु स्थित जेजीआई (जैन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस) ने जैन ऑनलाइन नाम से एक नया वर्टिकल लॉन्च किया है. यह वर्टिकल 2021 से क्रियाशील है. संस्थान के एरिया हेड रविशंकर ठाकुर ने कहा कि यह वर्टिकल छात्रों को अपार अवसर प्रदान कर रहा है. यह कार्यक्षेत्र कामकाजी पेशेवरों, व्यवसायियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों, गृहिणियों के लिए सबसे उपयुक्त है. यह वर्टिकल ऑनलाइन अध्ययन करने में सहायता करता है. जैसे कि जब छात्र कोविड काल में अध्ययन करते थे. कक्षाएं, परीक्षाएं सब कुछ ऑनलाइन माध्यम से होती थीं. इसे भी पढ़ें : गृह">https://lagatar.in/order-home-department-if-prisoner-dies-due-to-negligence-jail-staff-then-dependents-will-get-4-lakh-compensation/">गृह

विभाग का आदेश : जेल कर्मचारियों की लापरवाही से कैदी की मौत हुई तो आश्रितों को मिलेगा 4 लाख मुआवजा
इसके माध्यम से अध्ययन के पश्चात प्रदान की गई डिग्री और मार्कशीट सभी नियमित हैं. कार्यक्रम के अंत में छात्रों को पारंपरिक मोड की तरह प्लेसमेंट सहायता भी मिलती है. कोर्स की फीस बहुत किफायती है. वर्टिकल ने भारत और विदेशों से 45000 से अधिक नामांकन करके एक रिकॉर्ड बनाया है. जैन ऑनलाइन, जमशेदपुर का कार्यालय चौथी मंजिल, डेनिश अपार्टमेंट, धतकीडीह में है. श्री ठाकुर ने कहा कि झारखंड एक औद्योगिक राज्य है और जमशेदपुर अपनी औद्योगिक विरासत के लिए जाना जाता है. ऐसी श्रेणी के छात्रों को उभरते भारत में योगदान करने के लिए अपना करियर बनाने की सुविधा का निश्चित रूप से लाभ उठाना चाहिए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही